शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1.38 करोड़ की संपत्तियां फ्रीज, अब तक 38 आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने रामपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब 1.38 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां फ्रीज की हैं। मामले में अब तक 38 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। वित्तीय जांच में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन सामने आया है। वर्ष 2026 में शिमला पुलिस 14 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां फ्रीज और सीज कर चुकी है।

HIGHLIGHTS

  • 1.38 करोड़ रुपये की संपत्तियां फ्रीज।
  • नशा तस्करी मामले में 38 आरोपी गिरफ्तार।
  • डेढ़ करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेन-देन।
  • 10 वाहन और दो आईफोन फ्रीज।
  • इस साल 14 करोड़ से अधिक की संपत्तियों पर कार्रवाई।

Him Beat Bureau, शिमला | जिला शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रामपुर में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में करीब 1.38 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्तियां फ्रीज की हैं। इनमें ट्रक, टिप्पर, लग्जरी समेत कई कारें और दो आईफोन शामिल हैं। वित्तीय जांच के दौरान छह आरोपियों और उनके छह सहयोगियों के नाम पर ये संपत्तियां चिह्नित की गई हैं। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया ये संपत्तियां नशे के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदी गई पाई गई हैं। इस मामले में अब तक 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

27 ग्राम चिट्टे की बरामदगी से खुला तस्करी का नेटवर्क

तीन मार्च 2025 को रामपुर के कुढ़ीधार क्रशर के समीप गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली थी। इस दौरान वाहन में सवार करसोग जिला मंडी निवासी सोहन लाल और उसकी पत्नी गीता श्रेष्ठ के कब्जे से करीब 27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इस संबंध में पुलिस थाना रामपुर में चार मार्च 2025 को एफआईआर संख्या 30/2025 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 27ए और 29 तथा भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 111 के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस ने जांच के दौरान नशे की आपूर्ति और वितरण से जुड़े नेटवर्क का पता लगाते हुए कुल 38 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बैंक खातों से लेकर आयकर रिटर्न तक खंगाले

वर्ष 2026 में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के अध्याय V-A के तहत मामले की वित्तीय जांच शुरू की। इस दौरान आरोपियों और उनके सहयोगियों के बैंक खातों, यूपीआई लेन-देन, आयकर रिटर्न, राजस्व अभिलेखों और परिवहन विभाग के रिकॉर्ड का विस्तृत विश्लेषण किया गया। जांच के दौरान कुल 12 व्यक्तियों के नाम पर करीब 1.38 करोड़ रुपये मूल्य की चल संपत्तियां चिह्नित की गईं। पुलिस की कार्रवाई के दायरे में ईकोमेट ट्रक, आयशर टिप्पर, हुंडई वेन्यू, टोयोटा ग्लैंजा, हुंडई आई-20, मारुति सुजुकी स्विफ्ट, बोलेरो कैंपर, इग्निस, सेलेरियो और ईको समेत दो एप्पल आईफोन शामिल हैं।

डेढ़ करोड़ से अधिक का संदिग्ध लेन-देन

वित्तीय जांच के दौरान आरोपियों और उनके सहयोगियों के बैंक खातों में संदिग्ध लेन-देन का भी पता चला है। पुलिस के अनुसार आरोपी संदीप शाह और उसके सहयोगियों के बैंक खातों में यूपीआई तथा अन्य बैंकिंग माध्यमों से 1.50 करोड़ रुपये से अधिक का संदिग्ध लेन-देन पाया गया है। जांच में संबंधित व्यक्तियों के पास इन संपत्तियों को खरीदने के लिए पर्याप्त ज्ञात एवं वैध आय का स्रोत सामने नहीं आया। वित्तीय साक्ष्यों और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों के आधार पर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68ई और 68एफ(1) के तहत संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई की है।

इस साल 14 करोड़ से अधिक की संपत्तियां फ्रीज

शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए अब तस्करी के आर्थिक नेटवर्क पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वर्ष 2026 में अब तक जिला शिमला पुलिस एनडीपीएस एक्ट के विभिन्न मामलों में आरोपियों और उनके सहयोगियों की 14 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संपत्तियां फ्रीज और सीज कर चुकी है। पुलिस नशे की आपूर्ति शृंखला को ध्वस्त करने के साथ अवैध कारोबार से अर्जित धन और संपत्तियों को भी निशाना बना रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

Shimla News: चार ग्राम चिट्टा रखने के मामले में दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 जुर्माना

Shimla News : नशा तस्करों पर सख्ती, PIT-NDPS के तहत आठ और भेजे जेल, 2026 में अब तक 51 निरुद्ध

Shimla News : शिमला जिले में चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, ठियोग और रामपुर पुलिस की कार्रवाई में 20 ग्राम हेरोइन बरामद

Shimla News : शोघी में दो बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, रोहड़ू और कुमारसैन के तीन आरोपी गिरफ्तार

Shimla News : चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, पंजाब से दो गिरफ्तार

Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का खुलासा, पूर्व जेई समेत तीन पर एफआईआर

Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिमला पुलिस का प्रहार, चंडीगढ़ से 3 तस्कर दबोचे

Shimla News: जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

Leave a Comment