शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : शिमला जिले में चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, ठियोग और रामपुर पुलिस की कार्रवाई में 20 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ठियोग की डिटेक्शन सेल ने देहा थाना क्षेत्र में कार सवार दो लोगों से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया। रामपुर की टीम ने कुमारसैन क्षेत्र में एक युवक के बैग से नौ ग्राम चिट्टा पकड़ा। मामलों में जांच जारी है।

HIGHLIGHTS

  • शिमला में 20 ग्राम चिट्टा बरामद
  • दो अलग-अलग मामलों में तीन गिरफ्तार।
  • देहा में कार से 11 ग्राम चिट्टा मिला।
  • कुमारसैन में बैग से नौ ग्राम चिट्टा पकड़ा।
  • एक आरोपी 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कुल 20 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ है। ठियोग उपमंडल की डिटेक्शन सेल ने देहा थाना क्षेत्र में कार सवार दो लोगों को 11 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा, जबकि रामपुर की डिटेक्शन टीम ने कुमारसैन थाना क्षेत्र में एक युवक के बैग से नौ ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कार की तलाशी में मिला 11 ग्राम चिट्टा

ठियोग उपमंडल की डिटेक्शन सेल ने गश्त के दौरान नैना बाबा कुटिया के समीप एक कार को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर कार में सवार दो लोगों के कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोनी (34) निवासी समरकोट और अमन कुमार (35) निवासी बरला के रूप में हुई है। दोनों रोहड़ू तहसील के रहने वाले हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ देहा थाने में एफआईआर दर्ज की है। मामले में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 और 29 लगाई गई हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

पीठू बैग से नौ ग्राम चिट्टा बरामद

दूसरी कार्रवाई रामपुर की डिटेक्शन टीम ने ओड़ी-प्रेमनगर मार्ग पर रेहड़ी खड्ड के पास की। गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके पीठू बैग से नौ ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान ओम प्रकाश (20) निवासी कटोलाड़, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इस संबंध में कुमारसैन थाने में एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों मामलों में नशीले पदार्थ की खरीद और आपूर्ति से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

Shimla News : चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए खेल मैदान में उतरेंगे युवा, 998 टीमें पंजीकृत, विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Himachal News : HRTC बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Shimla News : चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 317 मामले दर्ज, 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

Cyber Fraud Alert : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने किया अलर्ट

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

HP Cabinet: महिलाओं को आर्थिक मदद, किसानों को राहत और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, जानें मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

Shimla News: चार ग्राम चिट्टा रखने के मामले में दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 जुर्माना

Shimla News : नशा तस्करों पर सख्ती, PIT-NDPS के तहत आठ और भेजे जेल, 2026 में अब तक 51 निरुद्ध

Leave a Comment