शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी 30 हजार रुपये महंगी, अब एक्सरे के भी देने होंगे पैसे

आईजीएमसी शिमला में रोबोटिक सर्जरी के शुल्क में 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब सामान्य वार्ड के मरीजों को 60 हजार और प्राइवेट वार्ड के मरीजों को 80 हजार रुपये देने होंगे। अस्पताल में निशुल्क किए जा रहे एक्सरे के लिए भी शुल्क वसूला जाएगा। वहीं, चमियाना अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी का शुल्क 90 हजार रुपये है।

HIGHLIGHTS

  • रोबोटिक सर्जरी 30 हजार रुपये महंगी।
  • सामान्य वार्ड के मरीजों को देने होंगे 60 हजार।
  • प्राइवेट वार्ड का शुल्क बढ़कर 80 हजार।
  • निशुल्क एक्सरे के लिए भी देना होगा शुल्क।
  • चमियाना में रोबोटिक सर्जरी का शुल्क 90 हजार।

Him Beat Bureau, शिमला | इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला में उपचार करवाने वाले मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। अस्पताल प्रबंधन ने रोबोटिक सर्जरी के शुल्क में 30 हजार रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। अब सामान्य वार्ड में भर्ती मरीजों को 60 हजार रुपये और प्राइवेट वार्ड के मरीजों को 80 हजार रुपये अदा करने होंगे। नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इससे पहले सामान्य वार्ड के मरीजों से रोबोटिक सर्जरी के लिए 30 हजार और प्राइवेट वार्ड के मरीजों से 50 हजार रुपये वसूले जाते थे। नई दरों के तहत सामान्य वार्ड के मरीजों के लिए रोबोटिक सर्जरी का शुल्क दोगुना हो गया है, जबकि प्राइवेट वार्ड के मरीजों के लिए शुल्क में 60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया था फैसला

रोबोटिक सर्जरी की दरें बढ़ाने का निर्णय रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया था। इसके बाद शुल्क बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र भेजा गया था। सरकार से पत्र प्राप्त होने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने नई दरें लागू कर दी हैं। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक की ओर से कार्यालय आदेश जारी किए गए हैं। वर्तमान में आईजीएमसी के सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग और शिशु रोग विभाग में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध है। आईजीएमसी में अब तक 150 से अधिक रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं।

अस्पताल में सबसे पहले सर्जरी विभाग ने रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू की थी। अब अस्पताल प्रबंधन ने इसकी दरों में बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में भी 150 से अधिक रोबोटिक सर्जरी होने के बाद शुल्क बढ़ाया गया था। सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में एक साल के भीतर रोबोटिक सर्जरी का शुल्क तीन गुना तक बढ़ गया है। अब सामान्य और स्पेशल वार्ड में भर्ती होने वाले मरीजों से समान रूप से 90 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं।

अब निशुल्क एक्सरे की सुविधा भी होगी बंद

आईजीएमसी में एक्सरे करवाने वाले मरीजों को भी अब शुल्क अदा करना होगा। अभी तक निशुल्क किए जा रहे एक्सरे के लिए अस्पताल प्रबंधन 31 दिसंबर 2020 को जारी पत्र के आधार पर शुल्क वसूलेगा। इस संबंध में भी रोगी कल्याण समिति की बैठक में निर्णय लिया गया था। एक्सरे के लिए शुल्क वसूली शुरू होने से मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment