शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Drug Alert : हिमाचल में बनी 91 दवाओं के सैंपल फेल, सोलन की सबसे ज्यादा 65 दवाएं मानकों पर नहीं उतरीं खरी

हिमाचल प्रदेश में निर्मित 91 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल पाए गए हैं, जबकि देशभर में 324 सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे। सोलन जिले के सबसे अधिक 65 सैंपल फेल हुए हैं। इनमें बुखार, संक्रमण, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की दवाएं शामिल हैं। ड्रग कंट्रोल विभाग संबंधित कंपनियों को नोटिस जारी कर दवाओं के बैच वापस मंगवाएगा।

HIGHLIGHTS

  • हिमाचल में बनी 91 दवाओं के सैंपल फेल।
  • देशभर में 324 सैंपल मानकों पर नहीं उतरे खरे।
  • सोलन के सबसे ज्यादा 65 सैंपल फेल।
  • संबंधित दवा कंपनियों को जारी होंगे नोटिस।
  • बाजार से वापस मंगवाए जाएंगे संबंधित बैच।

Him Beat Bureau, शिमला |  हिमाचल प्रदेश में निर्मित दवाओं की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। प्रदेश की दवा कंपनियों में बनी 91 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता जांच में मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। देशभर में कुल 324 दवाओं के सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें करीब 28 फीसदी सैंपल हिमाचल में निर्मित दवाओं के हैं। प्रदेश में सबसे अधिक सोलन जिले की दवाओं के 65 सैंपल फेल हुए हैं। इसके अलावा सिरमौर के 19, ऊना के पांच और कांगड़ा के दो सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन की ओर से बुधवार को जारी किए गए अक्तूबर के ड्रग अलर्ट में यह खुलासा हुआ है।

बुखार से लेकर ब्लड प्रेशर तक की दवाओं के सैंपल फेल

गुणवत्ता जांच में फेल हुए सैंपलों में संक्रमण, एनीमिया, खुजली, बुखार, खांसी-जुकाम, दर्द, एसिडिटी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा और कोलेस्ट्रॉल समेत कई बीमारियों के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं शामिल हैं। इसके अलावा हृदय रोग, फंगल संक्रमण, आयरन और फोलिक एसिड की दवाओं तथा आई ड्रॉप के सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। राज्य प्रयोगशाला की जांच में मानपुरा की अल्ट्रा ड्रग, काठा की बंगाल केमिकल एंड फार्मास्युटिकल, बद्दी की एलविटा फार्मा, गुल्लरवाला की एफी फार्मा, क्योर टेक स्किन, कालाअंब की स्टार फिल्ट्रेशन और वारव बायोजेनेटिक के दवा सैंपल फेल पाए गए हैं।

इसके अलावा झाड़माजरी की वीएबीपीएस, परवाणू की मेक बायोटेक, कालाअंब की अलडे मेडिइफेक्स, ऊना की वेलग्रेड फार्मा, देवठी की क्योर हेल्थ और झाड़माजरी की डेक्सिन फार्मा के सैंपल भी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। डेक्सिन फार्मा की एसिडिटी के उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवा के दो सैंपल फेल हुए हैं। आसिन फार्मा, आयोरिटयल इंडिया, विग्स बायोटेक, सरेट मेडिकेयर और हिमसागर लैबोरेट्री के सैंपल भी जांच में फेल पाए गए हैं।

आयरन और फोलिक एसिड के तीन सैंपल फेल

सोलन की इंडिया हेल्थकेयर, कसौली की एमरोज फार्मा, दवनी की श्याम हेल्थकेयर, मोगीनंद की आकोरा केयर, बद्दी की कोलेश फार्मा, परवाणू की मोरपिन, कोटास्टा फार्मास्युटिकल, सोर वैक्स, मार्टिन एंड ब्राउन, प्रोटेक्ट बीसीएल फार्मा और एलेक्सा फार्मा के दवा सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। अटोप हेल्थकेयर, शिवा बायोटेक, तनिष्का फार्मास्युटिकल और इनावा केपटेप के सैंपल भी फेल पाए गए हैं। वहीं, सोलन की गोवा एंटीबायोटिक कंपनी के आयरन एवं फोलिक एसिड के तीन सैंपल गुणवत्ता जांच में फेल हुए हैं।

पांवटा साहिब और भटोली कलां की कंपनियां भी सूची में

भटोली कलां की मेडवेल बायोटेक, पांवटा की सी फार्मास्युटिकल, मार्टिन एंड ब्राउन, एसटेम हेल्थकेयर, पीत रेमडीज, एनरोज फार्मा, प्रोटेक्ट टेली क्लीनिक, गोलेश रेमडीज, एबसोल्यूट रेमडीज, नेपच्यून, पार्क फार्मा, डेक्सीन, स्विश गार्नियर, शिव इंडस्ट्री और थ्योन फार्मा के सैंपल भी फेल हुए हैं। इसके अलावा एमके हेल्थकेयर, पवित्र फार्मा, आरएच लैबोरेट्री, जैक्सन लैबोरेट्री, अल्ट्रा ड्रग, एस्टरिस्क हेल्थकेयर, एडमड फार्मा, शेर वोटिक फार्मा, जेडआरएस, एसेस लाइफ साइंस, पोलेस्टर, कोलेश फार्मा, ग्लाइड केमिकल, एथेस लाइफ साइंस, कृशा हेल्थकेयर, कोसेकेफ इंडिया, बायोजेनेटिक ड्रग, स्पेन फार्मा, पार्क फार्मा स्टार, बायोजेनेटिक रेमेडीज, सिंबोसिस फार्मा और अनीस्पीड फार्मा के सैंपल भी गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।

केंद्रीय जांच में आई ड्रॉप के सैंपल भी फेल

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की जांच में भी हिमाचल की कई कंपनियों के दवा सैंपल फेल पाए गए हैं। इनमें आदिल बायोटेक, मार्टिन एंड ब्राउन, गुलफिक बायोटेक और इंटेग्रेटेड लैबोरेट्री के आई ड्रॉप के सैंपल शामिल हैं। इसके अलावा बद्दी के भुड स्थित मून मार्क, जेपी इंडस्ट्रीज, अलमड पार्क और कालाअंब की इवेंट कॉरपोरेट कंपनी के दवा सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।

कंपनियों को जारी होंगे नोटिस, बाजार से वापस मंगवाए जाएंगे बैच

राज्य ड्रग कंट्रोलर डॉ. मनीष कपूर ने बताया कि संबंधित दवा कंपनियों के खिलाफ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। कंपनियों को नोटिस जारी कर गुणवत्ता जांच में फेल पाई गई दवाओं के संबंधित बैच बाजार से वापस मंगवाने के निर्देश दिए जाएंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment