शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Solan News : डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के दोषी को आजीवन कारावास, 50 हजार जुर्माना

सोलन की विशेष पॉक्सो अदालत ने बद्दी में डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी लकी कुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने 50 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। वर्ष 2022 के इस मामले में अभियोजन पक्ष ने 20 गवाहों के बयान और साक्ष्य पेश किए

HIGHLIGHTS

  • डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न का मामला।
  • बद्दी में 30 अक्तूबर 2022 को हुई थी घटना।
  • देहरा निवासी लकी कुमार को आजीवन कारावास।
  • दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
  • अभियोजन पक्ष ने अदालत में 20 गवाह पेश किए।

Him Beat Bureau, सोलन | हिमाचल प्रदेश के सोलन में विशेष पॉक्सो अदालत ने डेढ़ साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कनिका चावला की अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा नहीं करने पर उसे एक साल का अतिरिक्त कठोर कारावास भुगतना होगा।

लोक अभियोजक चंदर कुमार नेगी ने अभियोजन पक्ष की ओर से मामले की पैरवी की। यह घटना वर्ष 2022 में बद्दी में हुई थी। पीड़िता अपने परिवार के साथ बद्दी में रहती थी और घटना के समय उसकी उम्र करीब डेढ़ साल थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 30 अक्तूबर 2022 को दोपहर करीब दो बजे दोषी बच्ची को घर के कमरे के पास से छत पर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न किया। बच्ची की मां जब उसे तलाशते हुए छत पर पहुंची तो उसने अपनी बेटी को फर्श पर रोते हुए पाया। उस समय दोषी भी बच्ची के पास खड़ा था। इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने महिला पुलिस थाना बद्दी में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने दोषी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और भारतीय दंड संहिता की धारा 376 एबी के तहत मामला दर्ज किया।

20 गवाहों के बयान और साक्ष्यों से साबित हुआ अपराध

मामले की जांच एसआई कृष्णा देवी ने की। अभियोजन पक्ष ने अदालत में कुल 20 गवाहों के बयान दर्ज करवाए और साक्ष्य प्रस्तुत किए। अदालत ने गवाहों के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषी के खिलाफ अपराध साबित पाया। दोषी की पहचान लकी कुमार निवासी देहरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। अदालत ने उसे पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Solan News : नालागढ़ में अवैध दवा निर्माण के ठिकाने का भंडाफोड़, 67 हजार एंटीबायोटिक टैबलेट जब्त, दो गिरफ्तार

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

Shimla News: चार ग्राम चिट्टा रखने के मामले में दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 जुर्माना

Shimla News : नशा तस्करों पर सख्ती, PIT-NDPS के तहत आठ और भेजे जेल, 2026 में अब तक 51 निरुद्ध

Shimla News : शिमला जिले में चिट्टे के साथ तीन गिरफ्तार, ठियोग और रामपुर पुलिस की कार्रवाई में 20 ग्राम हेरोइन बरामद

Shimla News : शोघी में दो बसों से 24 ग्राम चिट्टा बरामद, रोहड़ू और कुमारसैन के तीन आरोपी गिरफ्तार

Shimla News : चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, पंजाब से दो गिरफ्तार

Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का खुलासा, पूर्व जेई समेत तीन पर एफआईआर

Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिमला पुलिस का प्रहार, चंडीगढ़ से 3 तस्कर दबोचे

Leave a Comment