शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Sirmaur News: शिलाई में खाई में गिरी कार, पिता-पुत्र की मौत; रातभर लापता रही बेटी सुबह सुरक्षित मिली

सिरमौर जिले में शिलाई-रोहनाट सड़क पर भटनोल के समीप कार गहरी खाई में गिरने से पिता और सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद लापता हुई सात वर्षीय बेटी सोमवार सुबह ड्रोन की मदद से चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान दूसरे गांव के खेत में सुरक्षित मिली।

HIGHLIGHTS

  • शिलाई-रोहनाट सड़क पर भटनोल के पास हुआ हादसा
  • कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
  • पिता सोहन और सात वर्षीय बेटे की मौके पर मौत।
  • हादसे के बाद सात वर्षीय बेटी रातभर लापता रही।
  • सोमवार सुबह दूसरे गांव के खेत में सुरक्षित मिली बच्ची।

Him Beat Bureau, नाहन | हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शिलाई-रोहनाट सड़क पर भटनोल के समीप हुए सड़क हादसे में पिता और सात वर्षीय बेटे की मौत हो गई। हादसे के बाद रातभर लापता रही सात वर्षीय बेटी सोमवार सुबह सुरक्षित मिल गई। मासूम के सकुशल मिलने से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, जबकि पिता-पुत्र की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार, तहसील कार्यालय शिलाई में कार्यरत सोहन रविवार रात अपने निजी वाहन में बेटे और बेटी के साथ घर कामोटा जा रहे थे। इसी दौरान भटनोल के समीप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि सोहन और उनके सात वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सोहन की सात वर्षीय बेटी का पता नहीं चल पाया। इसके बाद परिजनों, ग्रामीणों और प्रशासन ने रातभर बच्ची की तलाश की। सोमवार सुबह एसडीएम जसपाल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम और ग्रामीणों ने ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चलाया।

काफी मशक्कत के बाद बच्ची पास के दूसरे गांव में एक खेत में सुरक्षित मिली। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बच्ची रात के समय घटनास्थल से अपने घर की ओर निकल पड़ी थी, लेकिन रास्ता भटकने के कारण दूसरे गांव पहुंच गई। इस हादसे ने शिलाई और आसपास के क्षेत्रों को झकझोर कर रख दिया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, रातभर लापता रही मासूम के सुरक्षित मिलने से परिजनों और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment