शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Kangra News : रसगुल्ले-चमचम में मृत रंगड़, कलाकंद पर फंगस; विभाग की छापेमारी में खुली पोल

कांगड़ा जिले के नूरपुर, जसूर, रेहन और फतेहपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान मिठाइयों में गंभीर खामियां मिलीं। रसगुल्ले और चमचम में मरे हुए रंगड़, जबकि कलाकंद सहित कई मिठाइयों में फंगस पाई गई। विभाग ने 65 किलो मिठाई नष्ट करवाई और 19 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भरे।

HIGHLIGHTS

  • कांगड़ा की मिठाई दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच।
  • रसगुल्ले और चमचम में मिले मरे हुए रंगड़।
  • कलाकंद सहित कई मिठाइयों में पाई गई फंगस।
  • करीब 65 किलोग्राम मिठाई मौके पर नष्ट करवाई।
  • गुणवत्ता जांच के लिए 19 खाद्य नमूने प्रयोगशाला भेजे।

Him Beat Bureau, धर्मशाला |  त्योहारी सीजन में मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ खाद्य सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। कांगड़ा जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान मिठाइयों में गंभीर खामियां सामने आई हैं। नूरपुर और रेहन में रसगुल्ले और चमचम के अंदर मरे हुए रंगड़ पाए गए, जबकि कलाकंद सहित कई अन्य मिठाइयों में फंगस मिली। विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 65 किलोग्राम मिठाई मौके पर ही नष्ट करवा दी। इसके अलावा विभिन्न खाद्य पदार्थों के 19 नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को नूरपुर, जसूर, रेहन और फतेहपुर में मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था और दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति जांची गई। निरीक्षण के दौरान नूरपुर और रेहन की दुकानों में रखे रसगुल्ले और चमचम में मरे हुए रंगड़ पाए गए। इसके अलावा कलाकंद, रसगुल्ला, बेसन, मिल्क केक, पिस्ता और चमचम सहित कई मिठाइयों में फंगस मिलने की जानकारी सामने आई। विभागीय टीम ने इन मिठाइयों को बिक्री से हटवाकर मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इस कार्रवाई में करीब 65 किलोग्राम मिठाई नष्ट करवाई गई। विभाग ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने, उचित भंडारण और दुकानों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

चार क्षेत्रों में 19 खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुल 19 नमूने एकत्र किए। इनमें बर्फी, पनीर, बेसन, आटा लड्डू, पंजेरी लड्डू, सूखा पेठा, सोन पापड़ी, चमचम, कलाकंद, मिल्क केक, मीठा बूर और नारियल बर्फी सहित अन्य खाद्य पदार्थ शामिल हैं। इन नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट में खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

मिठाई खरीदते समय गुणवत्ता और साफ-सफाई पर दें ध्यान

त्योहारों के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के साथ दुकानदारों की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। मिठाइयों में फंगस और मृत कीटों का मिलना उनके रखरखाव और दुकानों की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है।खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई एवं गुणवत्ता के मानकों का पालन करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ग्राहकों को भी मिठाई खरीदते समय उसकी ताजगी, गुणवत्ता, भंडारण और दुकान में साफ-सफाई का ध्यान रखने की जरूरत है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Himachal News : चिट्टा तस्करों और नशा पीड़ितों की पहचान के लिए 246 पंचायतों की होगी मैपिंग, 15 दिसंबर डेडलाइन

Himachal News : HPBOSE SOS परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक बिना लेट फीस भरें फॉर्म

Dehra News : दर्शना सिंह बोलीं- कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है; 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार

Himachal News : वन विभाग में 500 सहायक वन रक्षकों की भर्ती, 50% पद वन मित्रों के लिए आरक्षित

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Dharamshala News : किराये के कमरे में मृत मिली 15 वर्षीय छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

Kangra News : ऑनलाइन सट्‌टेबाजी के मामले में छह गिरफ्तार, 41 मोबाइल और सात लैपटॉप जब्त

Kangra News: कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Himachal News : जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, बोले- विकास ठप, सरकार बन गई ‘लोनप्रिय’

Leave a Comment