हिम बीट ब्यूरो
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA), हमीरपुर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में फार्मासिस्ट (एलोपैथी) – जॉब ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 पद भरे जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) या लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अप्रैल 2026 से 20 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को जॉब ट्रेनी योजना 2025 के तहत ₹18,000 प्रति माह फिक्स सैलरी दी जाएगी।
📊 पदों का विवरण
- जनरल (UR) – 6
- EWS – 3
- जनरल (WFF) – 1
- जनरल (WEXM) – 13
- SC (UR) – 4
- SC (WEXM) – 4
- OBC (UR) – 4
- OBC (WEXM) – 3
- ST (UR) – 1
- ST (WEXM) – 2
कुल पद – 41
🎓 शैक्षणिक योग्यता
- 12वीं (साइंस) पास
- फार्मेसी में डिग्री या डिप्लोमा
- फार्मेसी काउंसिल में रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
- हिमाचल की भाषा और परिस्थितियों का ज्ञान वांछनीय
- 12 सितंबर 2001 से पहले फार्मेसी डिप्लोमा वाले 10वीं पास उम्मीदवार भी पात्र
📅 महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू – 28 अप्रैल 2026 (सुबह 10 बजे)
- आवेदन की अंतिम तिथि – 20 मई 2026 (रात 11:59 बजे)
- करेक्शन विंडो – अंतिम तिथि के बाद 4 दिन
- पात्रता कट-ऑफ – 20 मई 2026
- आयु गणना तिथि – 1 जनवरी 2026
💰 आवेदन शुल्क
- परीक्षा शुल्क – ₹100
- प्रोसेसिंग शुल्क – ₹700
- कुल शुल्क – ₹800
- करेक्शन शुल्क – ₹100





