HP Panchayat Election 2026: हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों की घोषणा, जानें वोटिंग की तारीखें और पूरा शेड्यूल

HP Panchayat Election 2026 की घोषणा हो गई है । राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 26, 28 और 30 मई को तीन चरणों में मतदान होगा । प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है । नामांकन, वोटिंग और नतीजों का पूरा शेड्यूल यहां देखें ।

April 29, 2026 2:53 AM

एचबी ब्यूरो, शिमला | HP Panchayat Election 2026 Schedule : राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज संस्थाओं के लिए चुनावी बिगुल फूंक दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने मंगलवार को चुनावी शेड्यूल जारी किया। इसके साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव आचार संहिता (Model Code of Conduct) लागू हो गई है।

HP Panchayat Election 2026: मुख्य हाइलाइट्स

  • मतदान की तारीखें: 26, 28 और 30 मई।
  • कुल मतदाता: 50.79 लाख से अधिक।
  • सबसे ऊंचा मतदान केंद्र: कौमिक (4587 मीटर)।
  • नतीजे: प्रधान और वार्ड सदस्यों के परिणाम उसी शाम, जिला परिषद के 31 मई को।

👉 ये भी पढ़ें : Urban Local Body Elections 2026: रोहड़ू और नारकंडा में 22 मई को मतदान, जानें पूरा शेड्यूल

तीन चरणों में होगा मतदान (Phase-wise Voting)

हिमाचल प्रदेश की 3,754 पंचायतों में लोकतंत्र का उत्सव तीन चरणों में मनाया जाएगा। जिला परिषद, पंचायत समिति और ग्राम पंचायत के पदों के लिए वोटिंग निम्नलिखित तिथियों पर होगी।

  1. प्रथम चरण: 26 मई 2026
  2. द्वितीय चरण: 28 मई 2026
  3. तृतीय चरण: 30 मई 2026

जिला निर्वाचन अधिकारियों (DC) को स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अपने जिलों में मतदान केंद्र और तिथियां निर्धारित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

👉 ये भी पढ़ें : हिमाचल शहरी निकाय चुनाव 2026 : 17 मई को मतदान, जानें पूरा शेड्यूल और अहम निर्देश

हिमाचल पंचायत चुनाव 2026 का पूरा कार्यक्रम

उम्मीदवारों के लिए नामांकन से लेकर चुनाव चिह्न आवंटन तक का विवरण नीचे दिया गया है।

चुनावी प्रक्रियानिर्धारित तिथि
नामांकन पत्र दाखिल करना7, 8 और 11 मई 2026
नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी12 मई 2026
नाम वापसी की अंतिम तिथि14 और 15 मई 2026
चुनाव चिह्न आवंटन15 मई (शाम तक)
मतदान (Voting)26, 28 और 30 मई
अंतिम परिणाम (Zila Parishad)31 मई 2026

मतदाता विवरण: 52 हजार से ज्यादा युवा पहली बार देंगे वोट

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार प्रदेश में कुल 50,79,048 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

  • पुरुष मतदाता: 25,67,770
  • महिला मतदाता: 25,11,249
  • पहली बार वोट देने वाले युवा: 52,349

चुनाव के लिए कुल 21,678 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। लाहौल-स्पीति का कौमिक स्कूल सबसे ऊंचाई पर स्थित मतदान केंद्र होगा, जो 4,587 मीटर की ऊंचाई पर है।

आचार संहिता लागू: इन नियमों का करना होगा पालन

अधिसूचना जारी होते ही प्रदेश में नई सरकारी भर्तियों और विकास कार्यों की घोषणाओं पर रोक लग गई है । मंत्री और विधायक सरकारी वाहनों या मशीनरी का उपयोग प्रचार के लिए नहीं कर सकेंगे। राजनीतिक रैलियों और कार्यक्रमों के लिए प्रशासन से पूर्व अनुमति अनिवार्य है।

  • कुल्लू की 4 पंचायतें: नग्गर की करजां, सोयल और आनी की जाबन व नम्होल पंचायतों में कार्यकाल शेष होने के कारण चुनाव नहीं होंगे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now