HP TET 2026: शिक्षा बोर्ड ने रद्द किए 1,440 आवेदन, देखें रिजेक्ट लिस्ट और समाधान

HP TET 2026 : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 1,440 आवेदन रद्द कर दिए हैं। स्क्रूटनी के बाद केवल 32,531 फॉर्म सही पाए गए। यदि आपकी फीस जमा है और नाम रिजेक्ट लिस्ट में आ गया है, तो 5 जून तक बोर्ड कार्यालय में दस्तावेज जमा कर रोल नंबर

June 3, 2026 1:06 AM

Him Beat News, धर्मशाला | HP TET 2026 : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर एक बड़ी कार्रवाई की है। बोर्ड ने विभिन्न विषयों के 1,440 आवेदनों को रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई उन अभ्यर्थियों के खिलाफ की गई है जिन्होंने या तो आवेदन पत्र अधूरे छोड़े थे या निर्धारित तिथि तक परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाया था। यदि आपने भी एचपी टेट (HP TET) के लिए आवेदन किया था, तो तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजेक्ट लिस्ट चेक कर लें।

स्क्रूटनी में 33,971 में से 32,531 आवेदन सही पाए

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के पास इस सत्र के लिए कुल 33,971 आवेदन प्राप्त हुए थे। बोर्ड की ओर से गई स्क्रूटनी के बाद अब केवल 32,531 आवेदन ही सही पाए गए हैं। जून में आयोजित होने वाली 10 विषयों की इस टेट परीक्षा के लिए 30 अप्रैल से 15 मई तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन मांगे गए थे। फीस जमा करने की अंतिम तिथि 18 मई तय की गई थी। 1,440 आवेदन रद्द होने के बाद, अब किस विषय में कितने अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, उसकी स्थिति स्पष्ट हो गई है।

विषयवार स्वीकृत आवेदनों की सूची

विषय (Subject)सही पाए गए आवेदनों की संख्या
TGT आर्ट्स (Arts)10,515
JBT8,925
TGT नॉन-मेडिकल (Non-Medical)5,517
TGT मेडिकल (Medical)3,318
TGT हिंदी (Hindi)2,231
TGT संस्कृत (Sanskrit)1,394
स्पेशल एजुकेटर (प्री-प्राइमरी से 5वीं)407
स्पेशल एजुकेटर (6ठी से 12वीं)128
पंजाबी (Punjabi)89
उर्दू (Urdu)07

रिजेक्ट लिस्ट में नाम होने पर क्या करें?

शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द हुए हैं, उनकी सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी का नाम रिजेक्ट लिस्ट में आ गया है, लेकिन उसने फीस जमा करवा दी थी, तो घबराने की जरूरत नहीं है। सुधार का एक आखिरी मौका है।

  • क्या करें: फीस जमा करवाने से संबंधित प्रामाणिक दस्तावेज (Receipt/Proof) लें।
  • कहां जाएं: इन दस्तावेजों को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय में जमा करवाएं।
  • अंतिम तिथि: इसके लिए 5 जून तक का समय दिया गया है। दस्तावेज सही पाए जाने पर अभ्यर्थी का रोल नंबर जारी कर दिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment