शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal News : HPBOSE SOS परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, 30 नवंबर तक बिना लेट फीस भरें फॉर्म

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 की HP SOS आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। अभ्यर्थी 30 नवंबर तक बिना लेट फीस फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 1,000 और 2,000 रुपये विलंब शुल्क देना होगा। पीसीपी कक्षाएं फरवरी में आयोजित होंगी।

HIGHLIGHTS

  • मार्च 2027 की SOS परीक्षाओं के लिए आवेदन शुरू।
  • 30 नवंबर तक बिना लेट फीस आवेदन का मौका।
  • 31 दिसंबर तक 1,000 रुपये विलंब शुल्क।
  • 30 जनवरी तक आवेदन पर 2,000 रुपये लेट फीस।
  • फरवरी में 1 से 18 तारीख तक होंगी पीसीपी कक्षाएं।

Him Beat Bureau, धर्मशाला | हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2027 में आयोजित होने वाली राज्य मुक्त विद्यालय (HP SOS) परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं में शामिल होने के इच्छुक अभ्यर्थी 2 से 30 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन करने पर 31 दिसंबर तक 1,000 रुपये और 30 जनवरी तक 2,000 रुपये लेट फीस देनी होगी।

शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि मार्च 2027 में आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा की एसओएस परीक्षाएं संचालित की जाएंगी। पात्र अभ्यर्थी री-अपीयर और इंप्रूवमेंट ऑफ परफॉर्मेंस के लिए 30 नवंबर तक बिना अतिरिक्त विलंब शुल्क के आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा फ्रेश एडमिशन (बिना टीओसी और टीओसी के साथ), री-एडमिशन और अतिरिक्त विषय के लिए भी आवेदन किया जा सकता है।

कक्षा के अनुसार आवेदन शुल्क

बोर्ड की ओर से निर्धारित शुल्क के अनुसार, आठवीं कक्षा में बिना टीओसी फ्रेश एडमिशन के लिए 2,400 रुपये देने होंगे। दसवीं कक्षा के लिए यह शुल्क 3,000 रुपये और बारहवीं कक्षा के लिए 2,900 रुपये निर्धारित किया गया है। री-अपीयर परीक्षा के लिए आठवीं कक्षा के अभ्यर्थियों को 800 रुपये, दसवीं के अभ्यर्थियों को 1,000 रुपये और बारहवीं के अभ्यर्थियों को 800 रुपये शुल्क देना होगा। एक वर्ष के भीतर अंक सुधार परीक्षा देने वाले दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए 1,000-1,000 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।

फरवरी में होंगी पीसीपी कक्षाएं

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि एसओएस परीक्षाओं के लिए पीसीपी कक्षाएं 1 से 18 फरवरी 2027 तक आयोजित की जाएंगी। संबंधित संस्थानों को 19 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय भेजनी होगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले अपनी पात्रता, श्रेणी और निर्धारित शुल्क की जानकारी बोर्ड के आधिकारिक निर्देशों से जांच लें।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Himachal News : चिट्टा तस्करों और नशा पीड़ितों की पहचान के लिए 246 पंचायतों की होगी मैपिंग, 15 दिसंबर डेडलाइन

Mandi News : नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, कक्षा छठी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू

Kangra News : रसगुल्ले-चमचम में मृत रंगड़, कलाकंद पर फंगस; विभाग की छापेमारी में खुली पोल

Shimla News : नवोदय विद्यालय में छठी के दाखिले की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड जारी

Himachal News : कृषि और बागवानी विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की चयन प्रक्रिया शुरू, सर्च कमेटियां गठित

Dehra News : दर्शना सिंह बोलीं- कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है; 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार

Himachal News : वन विभाग में 500 सहायक वन रक्षकों की भर्ती, 50% पद वन मित्रों के लिए आरक्षित

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Dharamshala News : किराये के कमरे में मृत मिली 15 वर्षीय छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Comment