शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal News : जॉब ट्रेनी डॉक्टरों को पीजी दाखिले में राहत, 33.33% कोटे का मिलेगा लाभ

हिमाचल सरकार ने डॉक्टरों की पीजी और सुपर स्पेशलिटी नीति में संशोधन कर जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों और अनुबंध डॉक्टरों को राहत दी है। अब पात्र चिकित्सक एमडी, एमएस और एमडीएस में 33.33 फीसदी कोटे का लाभ ले सकेंगे। जॉब ट्रेनी डॉक्टरों के लिए 40 लाख रुपये का बॉन्ड और सेवा संबंधी शर्तें भी तय की गई हैं।

HIGHLIGHTS

  • पीजी/एसएस पॉलिसी में प्रदेश सरकार ने किया संशोधन।
  • जॉब ट्रेनी और अनुबंध डॉक्टरों को 33.33 फीसदी कोटे का लाभ।
  • एमडी, एमएस और एमडीएस पाठ्यक्रमों में मिलेगा अवसर।
  • पीजी के लिए 40 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा।
  • पीजी के दौरान सीधे भर्ती अभ्यर्थियों के बराबर मिलेगा स्टाइपेंड।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश में जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों और अनुबंध आधार पर नियुक्त डॉक्टरों के लिए स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा का रास्ता आसान हो गया है। प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों की पीजी और सुपर स्पेशलिटी (पीजी/एसएस) नीति में बदलाव करते हुए इन श्रेणियों के चिकित्सकों को भी निर्धारित कोटे का लाभ देने का फैसला लिया है। संशोधित व्यवस्था के तहत पात्र डॉक्टर एमडी, एमएस और एमडीएस कोर्स में 33.33 फीसदी कोटे के तहत प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, कार्मिक विभाग की ओर से समय-समय पर निर्धारित शर्तों के तहत अनुबंध पर नियुक्त डॉक्टरों के साथ जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर भी इस नीति के दायरे में आएंगे। इसके माध्यम से वे प्रदेश के सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में उच्च चिकित्सा शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

पीजी के बाद प्रदेश में देनी होगी सेवाएं

संशोधित नीति में जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों के लिए सेवा संबंधी शर्तें भी तय की गई हैं। पीजी कोर्स में चयनित होने वाले डॉक्टरों को राज्य सरकार के साथ दो साल का बॉन्ड भरना होगा। इसमें पीजी पूरी करने के बाद एक साल की अनिवार्य फील्ड पोस्टिंग का प्रावधान शामिल है। बॉन्ड की राशि 40 लाख रुपये निर्धारित की गई है। अधिसूचना के मुताबिक, पीजी पूरी होने के बाद डॉक्टरों को जॉब ट्रेनी के तौर पर उनकी बची हुई सेवा अवधि भी पूरी करनी होगी। यह अवधि समाप्त होने के बाद ही पीजी कोर्स के लिए भरे गए बॉन्ड की समय-सीमा शुरू होगी।

सीधे भर्ती होने वाले डॉक्टरों के बराबर मिलेगा स्टाइपेंड

पीजी की पढ़ाई के दौरान जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों को स्टाइपेंड के रूप में वही राशि मिलेगी, जो सीधे भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों को देय है। संशोधित नीति में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अनुबंध आधार पर नियुक्त जीडीओ और जॉब ट्रेनी डॉक्टरों की नियमित नियुक्ति सरकार की ओर से समय-समय पर अधिसूचित नियमों और नीतियों के अनुसार होगी। सरकार ने भर्ती के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयन या अन्य निर्धारित भर्ती प्रक्रियाओं का विकल्प भी खुला रखा है। नीति में किए गए इस बदलाव से पात्र अनुबंध चिकित्सकों और जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसरों को उच्च चिकित्सा शिक्षा हासिल करने के लिए निर्धारित कोटे का लाभ मिल सकेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Himachal News : 11 दिसंबर से शुरू होगी अपना परिवार सुखी परिवार योजना, 3.50 लाख महिलाओं को हर माह 1500 रुपये

Drug Alert : हिमाचल में बनी 91 दवाओं के सैंपल फेल, सोलन की सबसे ज्यादा 65 दवाएं मानकों पर नहीं उतरीं खरी

Shimla News: नशा तस्करों की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त, मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के एसपी ने दिए निर्देश

Shimla News : आईजीएमसी में रोबोटिक सर्जरी 30 हजार रुपये महंगी, अब एक्सरे के भी देने होंगे पैसे

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

Shimla News : चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए खेल मैदान में उतरेंगे युवा, 998 टीमें पंजीकृत, विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Himachal News : HRTC बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Shimla News : चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 317 मामले दर्ज, 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

Cyber Fraud Alert : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने किया अलर्ट

Leave a Comment