शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal : हिमाचल की सियासत में ही नहीं, जनता के दिलों में भी अमर हैं वीरभद्र सिंह: मुकेश अग्निहोत्री

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपनी राजनीति, जनसेवा और व्यक्तित्व से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने उन्हें याद करते हुए उनके राजनीतिक योगदान और जनता के साथ उनके जुड़ाव को रेखांकित किया। वीरभद्र सिंह का हिमाचल की राजनीति में अहम स्थान रहा है। जानें, मुकेश अग्निहोत्री ने वीरभद्र सिंह की विरासत, जनसेवा और प्रदेश की सियासत में उनके प्रभाव को लेकर क्या कहा।

HIGHLIGHTS

वीरभद्र सिंह ने हिमाचल की सियासत में छोड़ी अमिट छाप।
जनता के दिलों में आज भी खास स्थान रखते हैं वीरभद्र सिंह।
मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री के योगदान को किया याद।

वीरभद्र सिंह की राजनीति और जनसेवा की विरासत का उल्लेख।
हिमाचल प्रदेश की राजनीति में वीरभद्र सिंह का रहा अहम योगदान।

रामपुर बुशहर | हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण रविवार को सराहन में किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बुशहर स्पोर्ट्स कल्चर एंड एनवायरनमेंट एसोसिएशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने केवल हिमाचल की राजनीति में ही नहीं, बल्कि प्रदेशवासियों के दिलों में भी करीब पांच दशकों तक विशेष स्थान बनाए रखा। वह दूरदर्शी राजनेता और आधुनिक हिमाचल के निर्माता थे। प्रदेश के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं थी। रामपुर और रोहड़ू से लेकर ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, कुल्लू, आनी, पांगी, भरमौर और लाहौल-स्पीति तक लोगों के बीच उनका विशेष प्रभाव और जुड़ाव था। उन्होंने देश के कई प्रधानमंत्रियों के साथ काम किया और अपने लंबे राजनीतिक अनुभव से प्रदेश को दिशा दी। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उन्हें वीरभद्र सिंह के मंत्रिमंडल में काम करने का अवसर मिला, जिसे वह अपना सौभाग्य मानते हैं। उन्होंने कहा, “मैं वीरभद्र सिंह की राजनीतिक पाठशाला का विद्यार्थी रहा हूं। उनके मार्गदर्शन से ही मुझे राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।  वीरभद्र सिंह ने अपने राजनीतिक जीवन में अनेक विधायकों, सांसदों और नेताओं को तैयार किया। उनके साथ काम करने वाले कई जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह और ठाकुर रामलाल के योगदान की भी सराहना की।

डॉ. परमार ने हिमाचल बनाया, वीरभद्र सिंह ने दिया आधुनिक स्वरूप

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के इतिहास में डॉ. वाईएस परमार और वीरभद्र सिंह का योगदान अविस्मरणीय है। डॉ. परमार ने प्रदेश के गठन में अहम भूमिका निभाई, जबकि वीरभद्र सिंह ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के जरिए हिमाचल को आधुनिक स्वरूप देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि रामपुर और रोहड़ू सहित प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय क्षेत्रों में हुए विकास कार्य वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच को दर्शाते हैं। गरीब, कमजोर और जरूरतमंद वर्गों तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहा। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार वीरभद्र सिंह के योगदान और उनकी विरासत का सम्मान करती है। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करना इसी सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के आदर्श और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

रोहित ठाकुर बोले- विकास को नई दिशा देने वाले नेता थे वीरभद्र सिंह

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने जनकल्याणकारी नीतियों और दूरदर्शी नेतृत्व के जरिए हिमाचल प्रदेश के विकास को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि डॉ. वाईएस परमार, ठाकुर रामलाल और वीरभद्र सिंह जैसे नेताओं के योगदान से प्रदेश ने विकास के विभिन्न पड़ाव तय किए और अपनी अलग पहचान बनाई। रोहित ठाकुर ने वर्ष 2003 का उल्लेख करते हुए कहा कि जब वह और मुकेश अग्निहोत्री पहली बार विधायक बने थे, तब वीरभद्र सिंह मुख्यमंत्री थे। उन्होंने बताया कि वीरभद्र सिंह ‘सर्वत्र हिमाचल, सर्वत्र विकास’ की भावना पर जोर देते थे। उन्होंने कहा कि महान नेताओं के विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाना सभी का नैतिक दायित्व है। शिक्षा मंत्री ने सड़क अधोसंरचना के विकास का जिक्र करते हुए केंद्रीय सड़क निधि और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सहित विभिन्न योजनाओं के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने झाकड़ी क्षेत्र के लिए करीब 127 करोड़ रुपये की स्वीकृति को भी महत्वपूर्ण बताया।

रामपुर में 250 करोड़ रुपये के सड़क कार्य जारी: विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह को किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं किया जा सकता। पूरा हिमाचल उनकी कर्मस्थली रहा है। उन्होंने कहा कि मां भीमाकाली के प्रति वीरभद्र सिंह की गहरी आस्था थी और मुख्यमंत्री रहते हुए भी वह अष्टमी के अवसर पर सराहन में आशीर्वाद लेने पहुंचते थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश के विकास की मजबूत नींव रखी गई। उनके विचारों को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के हर क्षेत्र का विकास करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 250 करोड़ रुपये की लागत से सड़क उन्नयन के कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा झाकड़ी के ब्रॉनी खड्ड पर पुल निर्माण के लिए 127 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण संपर्क और लोगों की आवाजाही बेहतर होगी।

आरएस बाली बोले- आने वाली पीढ़ियां वीरभद्र सिंह से प्रेरणा लेंगी

हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने वीरभद्र सिंह को युगपुरुष बताते हुए कहा कि उन्होंने अपना जीवन प्रदेश की सेवा और विकास के लिए समर्पित किया। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही। उनका योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा और आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा लेती रहेंगी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, प्रदेश कांग्रेस सह-प्रभारी विदित चौहान, हिमफेड अध्यक्ष महेश्वर चौहान, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व सीपीएस नीरज भारती, पूर्व विधायक किशोरी लाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : इंडस्ट्रियल पैकेज पर जयराम ठाकुर की चुनौती, अनियमितता है तो जांच कराए सरकार

Dehra News : दर्शना सिंह बोलीं- कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है; 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार

Rohru News : नशा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, लंबा खाटल में शाही महात्मा की पांच दुकानें ध्वस्त

Himachal High Court : PWD प्रमुख अभियंता का सेवा विस्तार रद्द, हाईकोर्ट ने तत्काल पद छोड़ने के दिए आदेश

Himachal News : वन विभाग में 500 सहायक वन रक्षकों की भर्ती, 50% पद वन मित्रों के लिए आरक्षित

Shimla News : शिमला में नशे की बड़ी खेप पकड़ी, 257 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Shimla News : अनुकंपा नौकरी से खत्म माना जाएगा परिवार का संकट, नियमितीकरण का दावा हाईकोर्ट ने किया खारिज

Leave a Comment