शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : शिमला में नशे की बड़ी खेप पकड़ी, 257 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

शिमला के शोघी बैरियर पर पुलिस स्पेशल सेल ने टैक्सी से 257 ग्राम चिट्टा बरामद कर पंजाब के अमृतसर निवासी 34 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। बालूगंज थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक 5.5 किलो से अधिक हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है। पढ़ें पूरी खबर।

HIGHLIGHTS

  • शोघी बैरियर पर टैक्सी से 257 ग्राम चिट्टा बरामद।
  • अमृतसर निवासी 34 वर्षीय रेशम सिंह गिरफ्तार।
  • बालूगंज थाने में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज।
  • इस साल 5.5 किलो से अधिक हेरोइन/चिट्टा बरामद।
  • पुलिस के अनुसार, नशे की खेप की कीमत 30 करोड़ से अधिक।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 257 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने मंगलवार को शोघी बैरियर पर चेकिंग के दौरान एक टैक्सी से नशे की खेप पकड़ी। इस मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी 34 वर्षीय रेशम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आशंका है कि आरोपी चिट्टा बेचने के उद्देश्य से शिमला पहुंचा था। खेप किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है।

बालूगंज थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

शिमला पुलिस की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेहर पंवार ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। उनके अनुसार, बरामद चिट्टे की मात्रा वाणिज्यिक श्रेणी में आती है और यह इस वर्ष की प्रमुख बरामदगियों में से एक है। मामले में पुलिस थाना बालूगंज में NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड लेने की प्रक्रिया अपनाएगी। इसके बाद उससे पूछताछ के दौरान नशे की खेप के स्रोत, संभावित खरीदारों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी। मामले में आगे की जांच जारी है।

इस साल 30 करोड़ से अधिक का 5.5 किलो चिट्टा बरामद

एएसपी मेहर पंवार ने बताया कि, इस वर्ष शिमला पुलिस ने अब तक करीब 5.5 किलोग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 30 करोड़ रुपये से अधिक है। इसमें लगभग 1.120 किलोग्राम हेरोइन की एक बड़ी बरामदगी भी शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इस अवधि में लगभग 1 करोड़ रुपये मूल्य की वाणिज्यिक मात्रा में LSD, 16.5 किलोग्राम चरस, 14 किलोग्राम अफीम और 6 किलोग्राम पॉपी हस्क भी बरामद की है। इसके अलावा, भांग और अफीम की अवैध खेती से जुड़े 10 लाख से अधिक पौधों को नष्ट किया गया है। पुलिस का कहना है कि अब बड़े नशा सप्लायरों और उनके नेटवर्क पर कार्रवाई केंद्रित की जा रही है। उद्देश्य नशे की सप्लाई चेन को तोड़ना, अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Dharamshala News : किराये के कमरे में मृत मिली 15 वर्षीय छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

Shimla News : अनुकंपा नौकरी से खत्म माना जाएगा परिवार का संकट, नियमितीकरण का दावा हाईकोर्ट ने किया खारिज

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : बनूटी में खेल महाकुंभ-2026 शुरू, 20 दिन में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Shimla News : हिमाचल में पर्यटन विकास पर 15 हजार करोड़ तक निवेश की योजना, हाई-एंड टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Mandi News : कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स शुरू, ऐहन से तत्तापानी तक 35 KM क्षेत्र में बढ़ेगा पर्यटन

Rampur News : ध्वालसा गांव में आग से रिहायशी मकान जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका

Leave a Comment