शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने कोटखाई में 29 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पंजाब के संगरूर से 28 वर्षीय सुखपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। CDR, व्हाट्सऐप चैट और IPDR के विश्लेषण से पुलिस को सुराग मिला। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 86 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार और 64 नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर।

HIGHLIGHTS

  • कोटखाई के चिट्टा मामले में पंजाब से आरोपी गिरफ्तार।
  • 29 ग्राम चिट्टे की बरामदगी के बाद शुरू हुई जांच।
  • CDR, व्हाट्सऐप चैट और IPDR से मिला सुराग।
  • 2026 में अब तक 86 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार।
  • शिमला पुलिस ने 64 नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टे की सप्लाई के मामले में पंजाब से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर की है। मामला पुलिस थाना कोटखाई में 8 सितंबर को दर्ज NDPS एक्ट के तहत केस से जुड़ा है। इस मामले में पुलिस ने कोटखाई क्षेत्र के देवरी-खनेटी निवासी अंकित से करीब 29 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया था।

CDR और व्हाट्सऐप चैट से मिला सुराग

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), व्हाट्सऐप चैट और इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड (IPDR) का विश्लेषण किया। पुलिस के अनुसार, जांच में हेरोइन की खरीद-फरोख्त को लेकर पंजाब के संगरूर जिले के गांव मनियाना निवासी 28 वर्षीय सुखपाल सिंह के साथ बातचीत के साक्ष्य सामने आए। इसके बाद पुलिस थाना कोटखाई की एक विशेष टीम गठित कर पंजाब भेजी गई। टीम ने जांच और प्रयासों के बाद सुखपाल सिंह को जिला संगरूर के गांव मनियाना से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है।

2026 में 86 मुख्य तस्कर गिरफ्तार, 64 नेटवर्क ध्वस्त

शिमला पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2026 में अब तक 86 मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और नशा तस्करी से जुड़े 64 नेटवर्क ध्वस्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में 8 मुख्य तस्कर गिरफ्तार किए गए थे और 4 नेटवर्क ध्वस्त किए गए थे। वहीं, वर्ष 2024 में 15 मुख्य तस्करों की गिरफ्तारी के साथ 4 नेटवर्क पर कार्रवाई की गई थी। शिमला पुलिस की रणनीति केवल नशे की छोटी खेप बरामद करने तक सीमित नहीं है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और बैकवर्ड लिंकेज के जरिए नशे के स्रोत एवं तस्कर नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मुख्य तस्करों और नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : इंडस्ट्रियल पैकेज पर जयराम ठाकुर की चुनौती, अनियमितता है तो जांच कराए सरकार

Rohru News : नशा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, लंबा खाटल में शाही महात्मा की पांच दुकानें ध्वस्त

Himachal High Court : PWD प्रमुख अभियंता का सेवा विस्तार रद्द, हाईकोर्ट ने तत्काल पद छोड़ने के दिए आदेश

Himachal News : वन विभाग में 500 सहायक वन रक्षकों की भर्ती, 50% पद वन मित्रों के लिए आरक्षित

Shimla News : शिमला में नशे की बड़ी खेप पकड़ी, 257 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Dharamshala News : किराये के कमरे में मृत मिली 15 वर्षीय छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

Shimla News : अनुकंपा नौकरी से खत्म माना जाएगा परिवार का संकट, नियमितीकरण का दावा हाईकोर्ट ने किया खारिज

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Leave a Comment