शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal Politics : राहुल गांधी पर जयराम ठाकुर का निशाना, बोले- लोकतंत्र पर भीड़तंत्र हावी करना चाहती है कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अराजकता फैलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भीड़तंत्र को हावी करना चाहती है। मंडी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान जयराम ठाकुर ने एसआईआर के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी और युवाओं से इसे समझने की अपील की।

HIGHLIGHTS

  • जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी और इंडी गठबंधन पर लगाए आरोप।
  • मंडी में ‘नो योर वोट’ युवा संवाद कार्यक्रम में हुए शामिल।
  • एसआईआर का अर्थ बताया—गलत नाम न जुड़ें, सही नाम न कटें।
  • युवाओं से चुनावी प्रक्रिया की सही जानकारी रखने की अपील।
  • सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच प्रभावित होने पर सुक्खू सरकार को घेरा।

Him Beat Bureau, मंडी | पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे देश में अराजकता फैलाकर लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के जरिए सत्ता हासिल करने में असफल रहने के बाद विपक्ष भीड़तंत्र के सहारे सत्ता परिवर्तन की कोशिश कर रहा है। जयराम ठाकुर मंगलवार को सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में आयोजित विकसित भारत युवा संवाद ‘नो योर वोट’ कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहा है और इसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके अनुसार, देश का युवा वर्ग राष्ट्रभक्ति, आत्मनिर्भरता और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि युवाओं का समर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है और विपक्ष का दुष्प्रचार सफल नहीं होगा।

जयराम ठाकुर ने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उन्हें देश की जनता चुनावों में लगातार नकार रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन लोकतांत्रिक तरीके से सत्ता हासिल करने के बजाय अराजकता के जरिए सत्ता परिवर्तन का माहौल बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत को अस्थिर करने की मंशा रखने वाले लोग सफल नहीं होंगे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, देश का जेन-जी बोल रहा है, नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाएंगे, 2029 में फिर आएंगे।

एसआईआर को लेकर युवाओं से जागरूक रहने की अपील

नेता प्रतिपक्ष ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का जिक्र करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता सूची में गलत नाम शामिल न हों और किसी पात्र मतदाता का सही नाम न कटे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस एसआईआर को लेकर लोगों के बीच गलत जानकारी फैला रही है। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस की ओर से आयोजित रैली में शामिल लोगों को एसआईआर की पूरी जानकारी नहीं थी। उनके अनुसार, लोगों को गलत तथ्य बताकर भ्रमित किया गया। युवाओं से अपील की कि वे मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़ी सही जानकारी हासिल करें और किसी भी तरह के दुष्प्रचार से बचें।

विकसित भारत के लक्ष्य में युवाओं की भूमिका अहम

जयराम ठाकुर ने युवा संवाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं का जोश, राष्ट्रभक्ति और देश के लिए कुछ करने का जज्बा उत्साह बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने की जिम्मेदारी युवाओं को निभानी होगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण सशक्त, शांतिप्रिय, आत्मनिर्भर और अराजकतामुक्त देश के आधार पर ही संभव है। इसके लिए युवाओं को जागरूक होकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में भागीदारी निभानी चाहिए। उन्होंने ‘नो योर वोट’ जैसे कार्यक्रमों को युवाओं तक चुनावी प्रक्रिया की सही जानकारी पहुंचाने का माध्यम बताया।

निशुल्क जांच सुविधा बंद होने पर सुक्खू सरकार को घेरा

कार्यक्रम के दौरान जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच सुविधा उपलब्ध करवाने वाली लैब का काम बंद होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब अस्पतालों में जांच नहीं हो पा रही है तो मरीजों का इलाज प्रभावित होना स्वाभाविक है। मरीजों को मजबूरी में निजी लैब में महंगी जांच करवानी पड़ रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जांच के बिना मरीजों का सही इलाज कैसे संभव होगा। प्रदेश सरकार ने पहले हिमकेयर योजना को कमजोर किया और अब निशुल्क जांच सुविधा भी प्रभावित हो गई है। सरकारी अस्पतालों में निशुल्क जांच की सुविधा तत्काल बहाल की जाए, ताकि मरीजों को आर्थिक परेशानी न उठानी पड़े।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

Himachal Politics: जयराम ठाकुर ने सरकारी संपत्तियों पर मांगा जवाब, एंटी-चिट्टा अभियान पर भी उठाए सवाल

Mandi News: सिया हत्याकांड में विकास पटियाल दोषी करार, 13 नवंबर को सुनाई जाएगी सजा

Mandi News: दिव्यांगजनों को सहानुभूति नहीं, समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए : राज्यपाल

Mandi News : नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, कक्षा छठी के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू

Himachal News : रामपुर के विधायक नंद लाल का 72 वर्ष की उम्र में निधन, चार बार जीते विधानसभा चुनाव

Himachal Politics: हिमाचल में सत्ता परिवर्तन का दावा, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 2027 में आएगी भाजपा सरकार

Shimla News : इंडस्ट्रियल पैकेज पर जयराम ठाकुर की चुनौती, अनियमितता है तो जांच कराए सरकार

Dehra News : दर्शना सिंह बोलीं- कांग्रेस जा रही है, भाजपा आ रही है; 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार

Leave a Comment