शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal Politics: हिमाचल में सत्ता परिवर्तन का दावा, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 2027 में आएगी भाजपा सरकार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिमला में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने का दावा करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, कांग्रेस की चुनावी गारंटियों, रोजगार और महिला सहायता योजना पर सवाल उठाए।

HIGHLIGHTS

  • 2027 में हिमाचल में भाजपा सरकार बनने का दावा किया
  • ईवीएम के मुद्दे पर मुख्यमंत्री सुक्खू को घेरा।
  • पांच लाख रोजगार के वादे पर कांग्रेस से मांगा जवाब।
  • महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी पर उठाए सवाल।
  • गुरुद्वारा साहिब पार्किंग से चौड़ा मैदान तक निकली पदयात्रा।

Him Beat Bureau, शिमला | असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दावा किया है कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी और कांग्रेस सत्ता से बाहर होगी। रविवार को शिमला में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के बाद चौड़ा मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा। सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने प्रदेश की महिलाओं और बेरोजगार युवाओं से किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं।

उन्होंने कहा कि शिमला में पदयात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ प्रदेश में राजनीतिक बदलाव का संकेत है। भाजपा कार्यकर्ताओं से उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने और कांग्रेस सरकार से उसकी चुनावी गारंटियों का हिसाब मांगने का आह्वान किया।

ईवीएम से जीते सुक्खू, अब उसी पर उठा रहे सवाल

सरमा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के ईवीएम को लेकर कांग्रेस के विरोध पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस मतदान प्रणाली के जरिए कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सत्ता में आई, उसी के खिलाफ मुख्यमंत्री प्रदर्शन कर रहे हैं। सरमा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी जीत पर ईवीएम को सही मानती है, जबकि भाजपा की जीत के बाद मतदान प्रणाली और निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाती है। उन्होंने राहुल गांधी से भी चुनावी प्रक्रिया को लेकर अपनी पार्टी का रुख स्पष्ट करने को कहा।

एसआईआर के विरोध पर कांग्रेस को घेरा

असम के मुख्यमंत्री ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इस प्रक्रिया को लेकर भ्रम फैला रही है। सरमा ने कहा कि पात्र नागरिकों के मतदान अधिकार सुरक्षित रहने चाहिए, लेकिन मतदाता सूची में अपात्र नामों की पहचान और नियमानुसार कार्रवाई का विरोध नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत में सत्ता परिवर्तन जनता के वोट से होता है और सभी राजनीतिक दलों को जनादेश का सम्मान करना चाहिए। सरमा ने 1984 के सिख विरोधी दंगों का मुद्दा उठाते हुए कांग्रेस नेतृत्व की जवाबदेही पर सवाल किए। उन्होंने राहुल गांधी से दंगों के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की। सरमा ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की बात करने वाली कांग्रेस को अपने राजनीतिक इतिहास से जुड़े सवालों का भी जवाब देना चाहिए।

महिलाओं को 1500 रुपये देने की गारंटी पर भी उठाए सवाल

सरमा ने हिमाचल की महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने के कांग्रेस के चुनावी वादे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि असम सरकार करीब सात लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1,250 रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने महिलाओं और युवाओं से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल की, लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रही है। जनसभा में सरमा ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कांग्रेस पर राम मंदिर को लेकर अपना रुख स्पष्ट नहीं करने का आरोप लगाया। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री के चयन से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम और सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान का भी उल्लेख किया। सरमा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के माध्यम से सरदार पटेल को विशेष सम्मान दिया है।

2027 के चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता सरकार के वादों और कामकाज का मूल्यांकन कर रही है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर कांग्रेस सरकार की गारंटियों और विकास कार्यों का हिसाब मांगने की अपील की। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बन रहा है और 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा शिमला के पुराने लोकल बस स्टैंड स्थित गुरुद्वारा साहिब पार्किंग से शुरू हुई। पदयात्रा विक्ट्री टनल और विधानसभा मार्ग से होते हुए चौड़ा मैदान पहुंची, जहां जनसभा आयोजित की गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, सांसद सुरेश कश्यप, राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News: नशा तस्करों की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त, मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के एसपी ने दिए निर्देश

Himachal Politics : हिमाचल भाजपा की कोर कमेटी में बड़ा फेरबदल, धूमल-शांता समेत कई दिग्गज बाहर, 12 नेताओं को जगह

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

Himachal News : फर्जी कृषक प्रमाणपत्र से जमीन खरीदने का आरोप, मोहाली निवासी के खिलाफ एफआईआर

Shimla News : चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए खेल मैदान में उतरेंगे युवा, 998 टीमें पंजीकृत, विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Himachal News : HRTC बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Shimla News : चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 317 मामले दर्ज, 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

Cyber Fraud Alert : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने किया अलर्ट

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

Leave a Comment