शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal News : दिवाली से पहले कर्मचारियों के खातों में आएगा वेतन, 1,444 श्रमिक परिवारों को मिलेंगे 6.10 करोड़

हिमाचल प्रदेश में दिवाली से पहले सभी श्रेणियों के कर्मचारियों को वेतन और मासिक भुगतान देने के निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 6 नवंबर को भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के 1,444 पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को 6.10 करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक सहायता वितरित करेंगे।

HIGHLIGHTS

  • दिवाली से पहले कर्मचारियों को वेतन देने के निर्देश।
  • अनुबंध और दिहाड़ीदार कर्मियों को भी मिलेगा भुगतान।
  • 1,444 श्रमिक परिवारों को 6.10 करोड़ की सहायता।
  • मुख्यमंत्री 6 नवंबर को राशि वितरित करेंगे।
  • मंडी जिले के सबसे अधिक 440 लाभार्थी शामिल।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश में दिवाली के त्योहार पर सरकारी कर्मचारियों को वेतन के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वित्त विभाग को निर्देश दिए हैं कि त्योहार से पहले सभी श्रेणियों के कर्मचारियों के बैंक खातों में वेतन और मासिक भुगतान पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। सरकार ने नियमित के साथ अस्थायी तौर पर सेवाएं दे रहे कर्मियों को भी समय पर भुगतान करने का निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि वेतन भुगतान के मामले में किसी भी श्रेणी के कर्मचारी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। विशेष रूप से कम वेतन पर काम करने वाले कर्मचारियों को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस व्यवस्था में सरकारी विभागों के अलावा निगमों और बोर्डों के कर्मचारी भी शामिल रहेंगे। अनुबंध, दिहाड़ी और अंशकालिक आधार पर काम करने वाले कर्मचारियों के साथ मानदेय पर सेवाएं दे रहे कर्मियों के भुगतान को भी प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य वित्तीय संसाधनों पर दबाव के बावजूद त्योहार से पहले सभी पात्र कर्मचारियों को भुगतान करना है।

1,444 श्रमिकों और परिवारों को 6.10 करोड़ की आर्थिक सहायता

दिवाली के अवसर पर प्रदेश के 1,444 पंजीकृत श्रमिकों और उनके परिवारों को भी आर्थिक सहायता दी जाएगी। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से कुल 6 करोड़ 10 लाख 57 हजार 310 रुपये वितरित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 6 नवंबर को इस राशि का वितरण करेंगे।

योजना के तहत विवाह सहायता के लिए 1 करोड़ 70 लाख 87 हजार रुपये, शिक्षा सहायता के लिए 3 करोड़ 14 लाख 67 हजार 700 रुपये और चिकित्सा सहायता के लिए 54 हजार 610 रुपये दिए जाएंगे। मृत्यु एवं अंतिम संस्कार सहायता योजना के तहत 32 लाख 80 हजार रुपये और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 86 लाख 58 हजार रुपये वितरित होंगे। शेष 5 लाख 10 हजार रुपये अन्य कल्याणकारी योजनाओं और सहायता मदों के तहत दिए जाएंगे। जिला स्तर पर मंडी में सबसे अधिक 440 लाभार्थियों को 1 करोड़ 61 लाख 18 हजार 200 रुपये की सहायता मिलेगी।

शिमला के 183 लाभार्थियों को 72 लाख 97 हजार 200 रुपये, किन्नौर के 168 लाभार्थियों को 64 लाख 92 हजार 200 रुपये और हमीरपुर के 148 लाभार्थियों को 64 लाख 94 हजार 610 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा बिलासपुर के 173 लाभार्थियों को 65 लाख 53 हजार 800 रुपये, ऊना के 142 लाभार्थियों को 1 करोड़ 5 लाख 9 हजार 700 रुपये, कांगड़ा के 63 लाभार्थियों को 31 लाख 200 रुपये और चंबा के 50 लाभार्थियों को 14 लाख 12 हजार 600 रुपये मिलेंगे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News: नशा तस्करों की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त, मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के एसपी ने दिए निर्देश

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

Shimla News : चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए खेल मैदान में उतरेंगे युवा, 998 टीमें पंजीकृत, विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Himachal News : HRTC बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Shimla News : चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 317 मामले दर्ज, 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

Cyber Fraud Alert : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने किया अलर्ट

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

HP Cabinet: महिलाओं को आर्थिक मदद, किसानों को राहत और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, जानें मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

Shimla News: चार ग्राम चिट्टा रखने के मामले में दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 जुर्माना

Leave a Comment