शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News: जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार, तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू

शिमला जिले के जुब्बल में पुलिस ने नेहनार-जुब्बल मार्ग पर 33 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब के 18 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में उसके पंजाब से चिट्टा लाकर बेचने पहुंचने की बात सामने आई है। पुलिस सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। वहीं, 10 ग्राम चिट्टा बरामदगी के एक अन्य मामले में आरोपी की जमानत याचिका खारिज हुई है।

HIGHLIGHTS

  • जुब्बल में 33 ग्राम चिट्टा बरामद।
  • लुधियाना का 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार।
  • पंजाब से चिट्टा लाकर बेचने की आशंका।
  • पुलिस खंगाल रही तस्करी नेटवर्क।
  • अंबाला निवासी आरोपी की जमानत खारिज।

Him Beat Bureau, शिमला | शिमला जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जुब्बल पुलिस ने 33 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ पंजाब के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को नेहनार-जुब्बल मार्ग पर कार्रवाई के दौरान पकड़ा। उसकी पहचान गोविंद (18) निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जुब्बल पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पंजाब से चिट्टा लेकर उसे बेचने के लिए यहां पहुंचा था। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि वह चिट्टा किसे बेचने वाला था।

पुलिस इस मामले में स्थानीय स्तर पर जुड़े संभावित आरोपियों और नशा तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस रिमांड मिलने के बाद उससे पूछताछ कर सप्लाई नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।

चिट्टा बरामदगी के दूसरे मामले में आरोपी को जमानत नहीं

वहीं, एक अन्य मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने चिट्टा बरामदगी के आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया है। हरियाणा के अंबाला निवासी प्रदीप सिंह को पुलिस ने 10 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। उसके खिलाफ थाना सदर शिमला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी ने अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। शिमला पुलिस के अनुसार, नशा तस्करी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी और नशीले पदार्थों की बरामदगी के साथ साक्ष्य-आधारित जांच तथा अदालत में प्रभावी पैरवी पर भी जोर दिया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News: नशा तस्करों की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त, मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के एसपी ने दिए निर्देश

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

Shimla News : चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए खेल मैदान में उतरेंगे युवा, 998 टीमें पंजीकृत, विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Himachal News : HRTC बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Shimla News : चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 317 मामले दर्ज, 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

Cyber Fraud Alert : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने किया अलर्ट

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

HP Cabinet: महिलाओं को आर्थिक मदद, किसानों को राहत और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, जानें मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

Shimla News: चार ग्राम चिट्टा रखने के मामले में दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 जुर्माना

Leave a Comment