शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Una News : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसकर मौत

हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी के भरवाईं चौक पर ट्रैफिक जाम खुलवा रहे सब-इंस्पेक्टर राजेश कुमार धीमान की दो बसों के बीच आने से मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल एसआई ने इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समेत पुलिस प्रशासन ने इस पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

HIGHLIGHTS

ऊना के चिंतपूर्णी में ट्रैफिक संभालते वक्त एसआई राजेश कुमार धीमान हादसे का शिकार हुए।
क्रॉस कर रही दो बसों के बीच आने से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
टांडा ले जाते वक्त रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दोनों बस चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पुलिस अधिकारियों ने निधन पर गहरा दुख जताया।

ऊना | हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के चिंतपूर्णी में एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां यातायात व्यवस्था संभाल रहे सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राजेश कुमार धीमान की एक हादसे में मौत हो गई। भरवाईं चौक पर ट्रैफिक जाम खुलवाते समय वह दो बसों के बीच बुरी तरह फंस गए थे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के लिए ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, शनिवार रात भरवाईं चौक पर भारी वाहनों के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई थी। 53 वर्षीय एसआई राजेश कुमार धीमान वहां पूरी मुस्तैदी से यातायात को सुचारु करवाने में जुटे थे। इसी दौरान एक संकरे मोड़ पर मुबारिकपुर और कांगड़ा की दिशा से आ रही दो बसें एक-दूसरे को क्रॉस करने लगीं। बताया जा रहा है कि इसी आपाधापी के दौरान एसआई धीमान दोनों बसों के बीच आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत एंबुलेंस के जरिये सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, टांडा ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वह मूल रूप से कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां के रहने वाले थे। 

प्रशासन और नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रविवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद एसआई धीमान की पार्थिव देह को अंतिम सम्मान के लिए भरवाईं थाना लाया गया। इस दौरान डीएसपी अंब अनिल पटियाल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, थाना स्टाफ और स्थानीय निवासियों ने उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थानीय विधायक सहित मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भी इस दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। पुलिस ने बस चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Dharamshala News : किराये के कमरे में मृत मिली 15 वर्षीय छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार, 24 ग्राम चिट्टा बरामद

Shimla News : पूर्व एसएसपी संजीव गांधी पर एक और एफआईआर, सरकारी आवास की मरम्मत पर 14.07 लाख खर्च का आरोप

Kangra News : ऑनलाइन सट्‌टेबाजी के मामले में छह गिरफ्तार, 41 मोबाइल और सात लैपटॉप जब्त

Kangra News: कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Shimla News : कच्चीघाटी में 40 प्रकार के पटाखे बरामद, बिना परमिट भंडारण पर केस दर्ज

Shimla News : जुब्बल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने वाले नेपाल के दो आरोपी ISBT शिमला से गिरफ्तार

Leave a Comment