शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : जुब्बल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने वाले नेपाल के दो आरोपी ISBT शिमला से गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने जुब्बल क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए नेपाल के दो आरोपियों को ISBT शिमला से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी विवाद के बाद हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने के लिए शव को एनएच-705 पर फेंक दिया था और नेपाल भागने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पढ़ें खबर

HIGHLIGHTS

  • जुब्बल में एनएच-705 पर मिले शव के मामले का सनसनीखेज खुलासा
  • हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की कोशिश कर रहे थे आरोपी।
  • तकनीकी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पकड़े आरोपी
  • नेपाल भागने की फिराक में थे दोनों आरोपी, ISBT शिमला से गिरफ्तार।
  • मृतक व आरोपी नेपाल के रहने वाले हैं और जुब्बल में मजदूरी करते थे।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल थाना क्षेत्र के तहत एनएच-705 (दोची के समीप) पर मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात को महज 24 से 48 घंटों के भीतर सुलझाते हुए नेपाल भागने की फिराक में बैठे दो आरोपियों को ISBT शिमला से दबोच लिया है। आरोपियों ने हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने की साजिश रची थी, जिसे पुलिस ने अपनी मुस्तैदी से नाकाम कर दिया।

क्या था पूरा मामला?

18 अक्तूबर 2026 की रात शिकायतकर्ता साहिल अपने साथियों के साथ हाटकोटी से मंडोल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोची के समीप एनएच-705 पर एक व्यक्ति खून से लथपथ अवस्था में मृत पड़ा मिला। मुख्य सड़क से नीचे नाले की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर भी खून के निशान मिलने से हत्या की आशंका गहरी हो गई। इस संबंध में पुलिस थाना जुब्बल में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला (एफआईआर संख्या 53/2026) दर्ज किया गया। मृतक की पहचान धीरेन्द्र थापा (33 वर्ष) निवासी नेपाल (हाल निवासी गांव बाउली, डाकघर दोची, तहसील जुब्बल) के रूप में हुई, जो मजदूरी करते थे।

शराब के नशे में हुआ था विवाद, रची गई झूठी कहानी

एडिशनल एसपी सिटी मेहर पंवार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से ठीक पहले मृतक धीरेन्द्र थापा और दोनों आरोपी एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच तीखा झगड़ा हो गया, जिसमें धीरेन्द्र की मौत हो गई। अपनी करतूत पर पर्दा डालने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने शव को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे फेंक दिया, ताकि यह लगे कि किसी वाहन ने टक्कर मारकर एक्सीडेंट कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे थे। उन्होंने अपने मोबाइल फोन बंद कर लिए और क्षेत्र से भागने की योजना बनाई।

आरोपी पहले खड़ापत्थर पहुंचे और वहां से पिकअप वाहन में लिफ्ट लेकर ठियोग के पास आए। पुलिस की कड़ी नाकाबंदी और धरपकड़ के डर से उन्होंने एक रात जंगल में बिताई। अगले दिन तड़के वे शिमला पहुंचे और नेपाल भागने की ताक में थे। हालांकि, शिमला पुलिस की तकनीकी टीम और सूचना तंत्र ने तेजी दिखाते हुए उनकी गतिविधियों को ट्रैक कर लिया और ISBT शिमला से दोनों को धर दबोचा। आरोपियों में सूर्य दमाई उर्फ अनिश (27 वर्ष) निवासी जिला गुल्मी, नेपाल और सुमन खड़का (27 वर्ष), निवासी जिला सल्यान, नेपाल शामिल हैं। पुलिस की ओर से दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और गहन छानबीन जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Dharamshala News : किराये के कमरे में मृत मिली 15 वर्षीय छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

Shimla News : अनुकंपा नौकरी से खत्म माना जाएगा परिवार का संकट, नियमितीकरण का दावा हाईकोर्ट ने किया खारिज

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : बनूटी में खेल महाकुंभ-2026 शुरू, 20 दिन में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Shimla News : हिमाचल में पर्यटन विकास पर 15 हजार करोड़ तक निवेश की योजना, हाई-एंड टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Mandi News : कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स शुरू, ऐहन से तत्तापानी तक 35 KM क्षेत्र में बढ़ेगा पर्यटन

Rampur News : ध्वालसा गांव में आग से रिहायशी मकान जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका

Leave a Comment