शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Hamirpur News : सरकारी नौकरी का झांसा देकर 2.37 करोड़ की ठगी, दिव्यांग पूर्व सैनिक की शिकायत पर पुलिस जांच शुरू

हमीरपुर | हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 2.37 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। सुजानपुर के बैरी निवासी दिव्यांग पूर्व सैनिक सतीश कुमार ने एसपी हमीरपुर को लिखित शिकायत सौंपकर एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत में मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस, टेरिटोरियल आर्मी, आयकर विभाग, रेलवे और अग्निवीर भर्ती समेत विभिन्न सरकारी व सैन्य प्रतिष्ठानों के नाम पर युवाओं से रकम ऐंठने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

फर्जी नियुक्ति पत्र देकर दी गईं धमकियां

शिकायतकर्ता के अनुसार, हमीरपुर स्थित एक कोचिंग अकादमी के जरिए उनका संपर्क कुछ बिचौलियों से हुआ था। इन लोगों ने उनके बेटे सहित कई युवाओं को सरकारी विभागों और सैन्य प्रतिष्ठानों में भर्ती कराने का भरोसा दिया। युवाओं को झांसे में लेने के लिए भर्ती प्रक्रिया के नाम पर विभिन्न राज्यों में बुलाया गया और फर्जी वेबसाइटों पर परिणाम दिखाकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिए गए। पीड़ित का आरोप है कि सितंबर 2021 से सितंबर 2026 के बीच कई युवाओं को फर्जी ज्वॉइनिंग लेटर दिए गए। जब युवाओं और उनके परिजनों ने पैसे वापस मांगे, तो उन्हें धमकियां दी जाने लगीं।

निवेश के नाम पर भी दिया गया झांसा

नौकरी के अलावा, आरोपियों पर निवेश के नाम पर भी धोखाधड़ी करने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपियों ने निवेश पर 10 प्रतिशत प्रति माह लाभ का लालच दिया। शुरुआत के कुछ महीनों में मुनाफा दिया गया, लेकिन बाद में भुगतान पूरी तरह बंद कर दिया गया। शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने अपना प्रभाव दिखाने के लिए बड़े राजनीतिक नेताओं के नामों का भी सहारा लिया। पीड़ित ने बैंक खातों, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन और वित्तीय दस्तावेजों की गहराई से जांच कराने की मांग की है।

पुलिस ने दिए जांच के आदेश

एसपी हमीरपुर बलवीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को प्राथमिक जांच के निर्देश दिए हैं। एसपी ने स्पष्ट किया कि जांच पूरी होने और साक्ष्यों के आधार पर ही नियमानुसार एफआईआर (FIR) दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Dharamshala News : किराये के कमरे में मृत मिली 15 वर्षीय छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार, 24 ग्राम चिट्टा बरामद

Shimla News : पूर्व एसएसपी संजीव गांधी पर एक और एफआईआर, सरकारी आवास की मरम्मत पर 14.07 लाख खर्च का आरोप

Kangra News : ऑनलाइन सट्‌टेबाजी के मामले में छह गिरफ्तार, 41 मोबाइल और सात लैपटॉप जब्त

Kangra News: कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Shimla News : कच्चीघाटी में 40 प्रकार के पटाखे बरामद, बिना परमिट भंडारण पर केस दर्ज

Shimla News : जुब्बल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने वाले नेपाल के दो आरोपी ISBT शिमला से गिरफ्तार

Leave a Comment