शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Chamba News : संघणी मार्ग पर खाई में गिरी कार, अध्यापिका की मौत; पति और तीन वर्षीय बेटा गंभीर घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चंबा-संघणी मार्ग पर शल्यूंड नाले के पास एक सड़क हादसे में टिकरू स्कूल की अध्यापिका पुनीता देवी की मौत हो गई। हादसे में उनके पति, बेटी, भाभी और तीन वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मासूम बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

HIGHLIGHTS

चंबा-संघणी मार्ग पर शल्यूंड नाले के समीप रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जो टिकरू स्कूल में कार्यरत थीं।
मृतका के पति हरिंद्र कुमार, छह वर्षीय बेटी शानवी, और भाभी रेखा घायल हो गईं।
तीन साल के बेटे समर्थ की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

चंबा | हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चंबा-संघणी मार्ग पर शल्यूंड नाले के समीप रविवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में टिकरू स्कूल की 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति, बेटी, भाभी और तीन वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, पुनीता देवी बणी गांव (पंचायत सलूणी) की रहने वाली थीं और टिकरू स्कूल में अध्यापिका के पद पर सेवाएं दे रही थीं। उनके पति हरिंद्र कुमार सलूणी कॉलेज में क्लर्क के रूप में कार्यरत हैं। रविवार सुबह यह परिवार अपनी कार में सवार होकर अपने पैतृक गांव बणी से सलूणी की ओर जा रहा था। जैसे ही उनकी गाड़ी शल्यूंड नाले के पास पहुंची, चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे गहरी खाई में जा समाई। दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल सलूणी पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने अध्यापिका पुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया।

मासूम बेटे की हालत नाजुक, टांडा रेफर
इस हादसे में मृतका के पति हरिंद्र कुमार (38), छह वर्षीय पुत्री शानवी, तीन वर्षीय पुत्र समर्थ और हरिंद्र की 56 वर्षीय भाभी रेखा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। चंबा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान तीन वर्षीय समर्थ की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रविवार दोपहर बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके का जायजा लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुती हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Dharamshala News : किराये के कमरे में मृत मिली 15 वर्षीय छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांच

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार, 24 ग्राम चिट्टा बरामद

Shimla News : पूर्व एसएसपी संजीव गांधी पर एक और एफआईआर, सरकारी आवास की मरम्मत पर 14.07 लाख खर्च का आरोप

Kangra News : ऑनलाइन सट्‌टेबाजी के मामले में छह गिरफ्तार, 41 मोबाइल और सात लैपटॉप जब्त

Kangra News: कमरे में पंखे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति और सास-ससुर गिरफ्तार

Shimla News : कच्चीघाटी में 40 प्रकार के पटाखे बरामद, बिना परमिट भंडारण पर केस दर्ज

Shimla News : जुब्बल मर्डर मिस्ट्री का खुलासा: हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने वाले नेपाल के दो आरोपी ISBT शिमला से गिरफ्तार

Leave a Comment