शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हिमाचल में होटलों के संचालन सहमति शुल्क में ढाई गुना बढ़ोतरी और पांच साल की एकमुश्त वसूली को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छोटे होटल संचालकों पर 1.08 लाख रुपये का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। जयराम ने पर्यटन उद्योग के हित में सरकार से फैसला वापस लेने की मांग की है।

HIGHLIGHTS

  • होटल संचालन शुल्क में ढाई गुना बढ़ोतरी।
  • पांच साल का शुल्क एकमुश्त वसूलने पर विरोध।
  • छोटे होटलों पर 1.08 लाख का अतिरिक्त बोझ।
  • जयराम ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना।
  • शुल्क बढ़ोतरी का फैसला वापस लेने की मांग।

Him Beat Bureau, शिमला | नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने होटलों के संचालन सहमति शुल्क में ढाई गुना बढ़ोतरी और पांच साल की एकमुश्त वसूली को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार से इस फैसले को तत्काल वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के पर्यटन उद्योग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा और होटल कारोबारियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

शिमला से जारी बयान में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार आय के संसाधन बढ़ाने के लिए प्रभावी योजनाएं बनाने के बजाय जनता और कारोबारियों पर टैक्स तथा शुल्क का बोझ डाल रही है। प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने होटलों के संचालन सहमति शुल्क में ढाई गुना वृद्धि करने के साथ पांच साल का शुल्क एकमुश्त वसूलने का निर्णय लिया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हिमाचल में अधिकांश लोग अपने होटल एक साल की लीज पर देते हैं। ऐसे में होटल संचालक पांच साल का शुल्क एक साथ कैसे अदा करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार किसी भी तरह राजस्व जुटाकर अपना कार्यकाल पूरा करना चाहती है।

छोटे होटल संचालकों पर 1.08 लाख रुपये का अतिरिक्त बोझ

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने होटलों के संचालन सहमति शुल्क के ढांचे में भारी बदलाव किया है। इसके तहत ग्रीन श्रेणी के 10 से 13 कमरों वाले छोटे होटलों के संचालकों को पांच साल के लिए अब 72 हजार रुपये के बजाय 1.80 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। इससे होटल संचालकों पर 1.08 लाख रुपये का अतिरिक्त वित्तीय बोझ पड़ेगा। वहीं, वार्षिक संचालन सहमति शुल्क भी 14,400 रुपये से बढ़ाकर 36 हजार रुपये कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी वित्तीय विफलताओं को छिपाने और खर्चों में कटौती करने के बजाय कारोबारियों पर अतिरिक्त शुल्क थोप रही है।

आम जनता पर लगातार बढ़ाया जा रहा आर्थिक बोझ

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर पर्यटकों के वाहनों पर टैक्स लगाने, स्कूल-कॉलेजों की फीस बढ़ाने और स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त शुल्क लगाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राजस्व संबंधी छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी लोगों से भारी शुल्क वसूला जा रहा है। शुल्क में अत्यधिक वृद्धि के कारण लोग अपने जरूरी राजस्व कार्य करवाने से भी कतराने लगे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से जनहित और पर्यटन कारोबारियों की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए होटलों के संचालन सहमति शुल्क में की गई बढ़ोतरी और पांच साल की एकमुश्त वसूली का फैसला वापस लेने की मांग की।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News: नशा तस्करों की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त, मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के एसपी ने दिए निर्देश

Himachal Politics : हिमाचल भाजपा की कोर कमेटी में बड़ा फेरबदल, धूमल-शांता समेत कई दिग्गज बाहर, 12 नेताओं को जगह

Shimla News : चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए खेल मैदान में उतरेंगे युवा, 998 टीमें पंजीकृत, विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Himachal News : HRTC बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Shimla News : चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 317 मामले दर्ज, 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

Cyber Fraud Alert : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने किया अलर्ट

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

HP Cabinet: महिलाओं को आर्थिक मदद, किसानों को राहत और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, जानें मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

Shimla News: चार ग्राम चिट्टा रखने के मामले में दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 जुर्माना

Leave a Comment