शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : कोटखाई में चिट्टे की खेप बरामद, 36 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार

शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र के गांव छोल में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक कमरे में दबिश देकर 9.57 ग्राम चिट्‌टा (हेरोइन) बरामद की है। मामले में 36 वर्षीय विशाल और 19 वर्षीय प्रियंका को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस थाना कोटखाई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत एफआईआर दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है।

HIGHLIGHTS

  • कोटखाई के गांव छोल में पुलिस की कार्रवाई।
  • कमरे से 9.57 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद।
  • 36 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार।
  • 29 अक्टूबर को दर्ज की गई एफआईआर संख्या 93/2026।
  • एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज

Him Beat Bureau, शिमला | जिला शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटखाई पुलिस ने दो लोगों को 9.57 ग्राम चिट्‌टा (हेरोइन ) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव छोल में एक कमरे में कार्रवाई करते हुए नशे की खेप बरामद की।

पुलिस के अनुसार, 29 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाना कोटखाई की टीम ने गुप्त सूचना मिलने पर गांव छोल, तहसील कोटखाई में दबिश दी। इस दौरान कमरे की तलाशी लेने पर 9.57 ग्राम चिट्‌टा बरामद हुआ। मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल (36), निवासी गांव छोल, कोटखाई और प्रियंका (19), निवासी गांव एवं डाकघर जुब्बल के रूप में हुई है। दोनों जिला शिमला के निवासी हैं। इस संबंध में पुलिस थाना कोटखाई में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News: नशा तस्करों की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त, मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के एसपी ने दिए निर्देश

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

Shimla News : चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए खेल मैदान में उतरेंगे युवा, 998 टीमें पंजीकृत, विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Himachal News : HRTC बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Shimla News : चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 317 मामले दर्ज, 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

Cyber Fraud Alert : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने किया अलर्ट

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

HP Cabinet: महिलाओं को आर्थिक मदद, किसानों को राहत और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, जानें मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

Shimla News: चार ग्राम चिट्टा रखने के मामले में दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 जुर्माना

Leave a Comment