शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : नवोदय विद्यालय में छठी के दाखिले की प्रवेश परीक्षा 28 नवंबर को, एडमिट कार्ड जारी

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के लिए कक्षा छठी के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी। शिमला जिले में परीक्षा के लिए 16 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और जरूरी दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  • JNVST 2027 के कक्षा छठी के एडमिट कार्ड जारी।
  • 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी प्रवेश परीक्षा।
  • शिमला जिले में बनाए गए हैं कुल 16 परीक्षा केंद्र।
  • ठियोग, रामपुर, रोहड़ू, चौपाल सहित कई क्षेत्रों में केंद्र।
  • आधिकारिक लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं प्रवेश पत्र।

Him Beat Bureau, शिमला | जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में दाखिले के लिए 28 नवंबर को प्रवेश परीक्षा होगी। इसके लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र और परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग के प्राचार्य की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला शिमला में परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन्हें जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित किया गया है, ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा देने में सुविधा हो। शिमला, ठियोग, रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन, रोहड़ू, जुब्बल, चिड़गांव, क्वार, चौपाल, नेरवा व कुपवी में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। स्टूडेंट्स जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 का प्रवेश पत्र नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस लिंक से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड :  navodaya.gov.in

परीक्षा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों और अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे समय रहते प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें। एडमिट कार्ड पर दर्ज परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र साथ लेकर निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचना अनिवार्य है। प्राचार्य ने सभी अभ्यर्थियों और अभिभावकों से परीक्षा संबंधी तैयारियां समय रहते पूरी करने का आग्रह किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News: नशा तस्करों की अवैध संपत्तियां होंगी जब्त, मुख्य आरोपियों तक पहुंचने के एसपी ने दिए निर्देश

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

Shimla News : चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए खेल मैदान में उतरेंगे युवा, 998 टीमें पंजीकृत, विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Himachal News : HRTC बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Shimla News : चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 317 मामले दर्ज, 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

Cyber Fraud Alert : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने किया अलर्ट

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

HP Cabinet: महिलाओं को आर्थिक मदद, किसानों को राहत और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, जानें मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

Shimla News: चार ग्राम चिट्टा रखने के मामले में दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 जुर्माना

Leave a Comment