शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : अनुकंपा नौकरी से खत्म माना जाएगा परिवार का संकट, नियमितीकरण का दावा हाईकोर्ट ने किया खारिज

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति पर अहम फैसला सुनाते हुए नियमितीकरण की मांग वाली जनक दुलारी की याचिका खारिज कर दी। अदालत ने कहा कि अनुकंपा नियुक्ति परिवार को आर्थिक संकट से राहत देने के लिए है, नियमित भर्ती का विकल्प नहीं। पुलिस विभाग में अनुबंध क्लर्क के पद पर कार्यरत याचिकाकर्ता ने 2007 से नौकरी नियमित करने की मांग की थी। पढ़ें पूरी खबर।

HIGHLIGHTS

  • अनुकंपा नियुक्ति पर हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला।
  • नियमितीकरण की मांग वाली जनक दुलारी की याचिका खारिज।
  • याचिकाकर्ता पुलिस विभाग में अनुबंध क्लर्क के पद पर तैनात।
  • वर्ष 2007 से नौकरी नियमित करने की मांग की थी।
  • अदालत ने कहा, अनुकंपा नियुक्ति नियमित भर्ती का विकल्प नहीं।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा कि यह नियुक्ति परिवार को अचानक आए वित्तीय संकट से राहत देने के लिए होती है, न कि नियमित भर्ती का विकल्प। कोर्ट ने कहा कि अनुकंपा आधार पर नौकरी मिलने के बाद कर्मचारी को सामान्य कर्मचारियों की तरह सेवा शर्तों के तहत आगे बढ़ना होगा। इस आधार पर किसी विशेष दर्जे या असीमित रियायत का दावा नहीं किया जा सकता।

न्यायाधीश रंजन शर्मा ने पुलिस विभाग में अनुबंध पर क्लर्क के पद पर कार्यरत जनक दुलारी की याचिका खारिज करते हुए यह व्यवस्था दी। कोर्ट ने कहा कि बिना विरोध के पद स्वीकार करने के बाद कर्मचारी को इच्छा से पद की स्थिति या सेवा शर्तों को अनुबंध से नियमित में बदलवाने का स्वतः कानूनी अधिकार नहीं मिल जाता।

पति के लापता होने के बाद मिली थी अनुकंपा नियुक्ति

मामले के अनुसार, याचिकाकर्ता जनक दुलारी के पति राम स्वरूप पुलिस विभाग में सेवा के दौरान लापता हो गए थे। बाद में उनका सेवाकाल समाप्त मान लिया गया। परिवार को तत्काल आर्थिक संकट से बचाने के लिए राज्य सरकार ने जनक दुलारी को 23 जून 2007 को पुलिस महानिदेशक कार्यालय में अनुकंपा के आधार पर अनुबंध क्लर्क नियुक्त किया था। जनक दुलारी ने वर्ष 2013 में हाईकोर्ट में याचिका दायर कर विभाग के 2012 के उस आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उनकी नियुक्ति को वर्ष 2007 से नियमित करने की मांग खारिज कर दी गई थी। याचिकाकर्ता की दलील थी कि विभाग में अन्य कई आश्रितों को नियमित पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं, इसलिए उनके मामले में भी समान व्यवहार किया जाना चाहिए। हालांकि, अदालत ने इन दलीलों को स्वीकार नहीं किया और याचिका खारिज कर दी।

अनुकंपा नियुक्ति नियमित भर्ती का विकल्प नहीं

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य मृत या लापता कर्मचारी के परिवार को अचानक पैदा हुए आर्थिक संकट से उबारने के लिए सीमित राहत देना है। इसे नियमित भर्ती की प्रक्रिया का विकल्प नहीं माना जा सकता। अदालत के फैसले के अनुसार, केवल अनुकंपा के आधार पर नियुक्त होने से कर्मचारी को नियमितीकरण का स्वतः अधिकार प्राप्त नहीं होता।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : इंडस्ट्रियल पैकेज पर जयराम ठाकुर की चुनौती, अनियमितता है तो जांच कराए सरकार

Rohru News : नशा तस्करी पर पुलिस का एक्शन, लंबा खाटल में शाही महात्मा की पांच दुकानें ध्वस्त

Himachal High Court : PWD प्रमुख अभियंता का सेवा विस्तार रद्द, हाईकोर्ट ने तत्काल पद छोड़ने के दिए आदेश

Himachal News : वन विभाग में 500 सहायक वन रक्षकों की भर्ती, 50% पद वन मित्रों के लिए आरक्षित

Shimla News : शिमला में नशे की बड़ी खेप पकड़ी, 257 ग्राम चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : बनूटी में खेल महाकुंभ-2026 शुरू, 20 दिन में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Leave a Comment