सिरमौर में खौफनाक वारदात: महिला की हत्या कर जंगल में जलाया शव, पहचान मिटाने की कोशिश

हिमाचल के सिरमौर में दिल दहला देने वाली वारदात! धौलाकुआं-कोलर मार्ग पर एक महिला की हत्या कर शव को जंगल में जला दिया गया। पहचान मिटाने के लिए शव को 90% तक फूंका गया है। पुलिस और FSL टीम मौके पर जांच में जुटी है। इलाके में दहशत का माहौल,

May 14, 2026 10:01 AM

एचबी ब्यूरो, नाहन | देवभूमि के सिरमौर जिले से एक ऐसी रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस प्रशासन और स्थानीय जनता के होश उड़ा दिए हैं। चंडीगढ़-देहरादून नेशनल हाईवे के नजदीक सुखचेनपुर के घने जंगलों में एक महिला का अधजला शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात के तरीके को देखकर आशंका जताई जा रही है कि पहले महिला की बेरहमी से हत्या की गई और फिर साक्ष्य मिटाने के लिए शव को तेल डालकर आग के हवाले कर दिया गया।

90% तक जला है महिला का शव

सिरमौर के जंगल में महिला का अधजला शव मिलने के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम। स्रोत : सोशल मीडिया

यह खौफनाक मंजर बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे तब सामने आया जब स्थानीय ग्रामीणों की नजर जंगल के बीचों-बीच सुलगते हुए एक मानव शरीर पर पड़ी। लाश की हालत इतनी भयावह थी कि वह 90 फीसदी तक जल चुकी थी। हत्यारों ने पहचान छुपाने के लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर दी थीं। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में माजरा थाना पुलिस और उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया। विशेषज्ञों ने घटनास्थल से मिट्टी के नमूने, जले हुए कपड़ों के अवशेष और अन्य महत्वपूर्ण सुराग जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच इशारा कर रही है कि वारदात को किसी सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया है।

👉 यह भी पढ़ें : Sirmaur News : शादी में नाचते समय महिला को आया हार्ट अटैक, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

हत्यारों की तलाश में जुटी पुलिस, खंगाले जा रहे CCTV

पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती मृतका की शिनाख्त करना है। इस सनसनीखेज केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने कठोर कदम उठाए हैं। हरियाणा और उत्तराखंड के सीमावर्ती थानों से पिछले कुछ दिनों की गुमशुदा महिलाओं का रिकॉर्ड मांगा गया है। हाईवे और धौलाकुआं-कोलर मार्ग पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि संदिग्ध वाहनों की पहचान हो सके।नाहन मेडिकल कॉलेज में आज यानी वीरवार होने वाले पोस्टमार्टम से यह साफ होगा कि जलाने से पहले महिला के साथ कोई और दरिंदगी तो नहीं हुई थी। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस उस कड़ी को जोड़ रही है जो कातिलों तक ले जाए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment