Shimla Chitta Smuggling Case : ढली के गेस्ट हाउस में दबिश, पंजाब का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Shimla Chitta Smuggling Case : शिमला के ढली क्षेत्र में पुलिस ने गेस्ट हाउस में दबिश देकर पंजाब के युवक से 8.04 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने ड्रग नेटवर्क तोड़ने की बात कही। पूरी रिपोर्ट।

April 25, 2026 10:24 AM

एचबी ब्यूरो, शिमला | Shimla Chitta Smuggling Case : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ढली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक निजी गेस्ट हाउस में छापेमारी कर पंजाब के फिरोजपुर के एक युवक को 8.040 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : Shimla : पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ढली और ठियोग में 5 नशा तस्कर गिरफ्तार, 13.28 ग्राम चिट्‌टा बरामद

गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 4 में चल रहा था नशे का खेल

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ढली क्षेत्र के एक निजी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 4 में पंजाब का एक युवक ठहरा हुआ है, जो स्थानीय युवाओं को नशा बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शाम के समय दबिश दी। तलाशी के दौरान बेड टेबल पर रखे जूस के डिब्बे के नीचे छिपाया गया चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विशाल राणा निवासी इच्छेवाला रोड, फिरोजपुर (पंजाब) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें : Solan Drug Bust: दिल्ली के द्वारका से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार, हिमाचल तक फैला नेटवर्क

पुलिस की रडार पर फिरोजपुर नेटवर्क

शिमला पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ समय में चिट्टा तस्करी के कई मामलों में फिरोजपुर के तार जुड़े पाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पुलिस अब इस नेटवर्क को खंगाल रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और शिमला में उसके संपर्क (Contact points) कौन-कौन थे। पुलिस का मुख्य उद्देश्य अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क को तोड़ना है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आगामी पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की उम्मीद है। शिमला पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी और कड़ी कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

2 thoughts on “Shimla Chitta Smuggling Case : ढली के गेस्ट हाउस में दबिश, पंजाब का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार”

Leave a Comment