Shimla : नशा तस्करी पर पुलिस का कड़ा प्रहार, 9 ग्राम चिट्‌टे के साथ बिलासपुर और रामपुर के 3 तस्कर गिरफ्तार

शिमला के कुमारसैन में पुलिस ने NH-05 पर 9 ग्राम चिट्टा बरामद कर बिलासपुर और रामपुर के 3 तस्कर गिरफ्तार किए हैं। NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें खबर

May 10, 2026 2:53 PM

एचबी ब्यूरो, शिमला। जिला शिमला पुलिस ने नशा माफिया के खिलाफ अपने विशेष अभियान को तेज करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कुमारसैन पुलिस की डिटेक्शन टीम ने 9 ग्राम से चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर 3 तस्कर गिरफ्तार किए हैं। यह कार्रवाई शनिवार को अमल में लाई गई।

👉 यह भी पढ़ें : Shimla Chitta Smuggling Case : ढली के गेस्ट हाउस में दबिश, पंजाब का युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुमारसैन पुलिस की टीम एनएच-05 पर बारूबाग (रामपुर उपमंडल) के पास गश्त और नियमित निगरानी पर थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक वाहन को जांच के लिए रोका गया। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में जब गाड़ी की गहन तलाशी ली गई, तो उसमें से 9.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही नशा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है।

  • प्रवीण कुमार (33): निवासी धलियार, जिला बिलासपुर।
  • रोहित चौहान (31): निवासी बठारा, तहसील रामपुर।
  • तुषार वर्मा (25): निवासी नवारू, तहसील रामपुर।

👉 यह भी पढ़ें : Shimla : चिट्टे के साथ पकड़े गए अंबाला के युवक को 2 महीने की जेल, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

इन तीनों के खिलाफ थाना कुमारसैन में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि नशे की इस सप्लाई चेन के मुख्य स्रोत का पता लगाया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान कड़ाई से जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment