हिमाचल की हर बड़ी खबर पढ़ें राजनीति • शिक्षा • रोजगार • खेल • स्वास्थ्य • मौसम

Kedarnath Temple के कपाट खुले: चारधाम यात्रा शुरू, जानें यात्रा मार्ग और पूरी जानकारी

Kedarnath Temple के कपाट आज सुबह 8 बजे शुभ मुहूर्त में श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। बाबा केदार के दर्शन के साथ ही चारधाम यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। जानें केदारनाथ धाम कैसे पहुंचें, हेलीकॉप्टर बुकिंग प्रक्रिया, मौसम का हाल और यात्रा से जुड़े सभी

एचबी ब्यूरो, देहरादून | Kedarnath Temple के कपाट बुधवार यानी आज प्रातः आठ बजे शुभ मुहूर्त में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा मंदिर परिसर हर-हर महादेव और जय बाबा केदार के जयघोषों से गूंज उठा। कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया है। इस पावन अवसर पर हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे और उन्होंने इस दिव्य क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami भी इस अवसर पर धाम पहुंचे और बाबा केदारनाथ के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।

5100 किलो फूलों से सजा बाबा का दरबार

तरह -तरह के फूलों से सजाया गया केदारनाथ मंदिर। सोर्स : एक्स

कपाट खुलने के विशेष अवसर पर केदारनाथ मंदिर को 51 00 किलो फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। मंगलवार को बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ (Omkareshwar Temple) से प्रस्थान कर 17 किमी की कठिन पैदल यात्रा के बाद धाम पहुंची। श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर डोली का स्वागत किया, जिससे पूरी केदारपुरी शिवमय हो गई।चारधाम यात्रा के शुभारंभ को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पुलिस और ITBP के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं।गौरीकुंड से केदारनाथ तक के पैदल मार्ग पर यात्रियों के लिए स्वास्थ्य और विश्राम की व्यवस्था की गई है।


केदारनाथ धाम कैसे पहुंचें? (Travel Guide)

यदि आप भी इस वर्ष केदारनाथ यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो इन प्रमुख माध्यमों से पहुंच सकते हैं:

  1. सड़क मार्ग: सबसे पहले ऋषिकेश, हरिद्वार या देहरादून पहुंचें। वहां से बस या टैक्सी द्वारा गौरीकुंड तक की यात्रा करें।
  2. पैदल यात्रा: गौरीकुंड से मंदिर तक 16-18 किमी की चढ़ाई है। आप घोड़े-खच्चर, पालकी या पिट्ठू की मदद ले सकते हैं।
  3. हेलीकॉप्टर सेवा: गुप्तकाशी और सिरसी से Helicopter Service उपलब्ध है, जो कम समय में धाम पहुंचा देती है।

यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश

केदारनाथ की ऊंचाई और वहां के मौसम को देखते हुए यात्री इन बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • पंजीकरण (Registration): चारधाम यात्रा के लिए आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
  • गर्म कपड़े: धाम में भारी ठंड होती है, इसलिए पर्याप्त ऊनी कपड़े साथ रखें।
  • स्वास्थ्य: ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी महसूस हो सकती है, अतः जरूरी दवाइयां और फिटनेस का ध्यान रखें।

Leave a Comment