---Advertisement---

Pashu Mitra Bharti 2026 : मंडी और करसोग में फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित, दौड़ की शर्तें तय

Pashu Mitra Bharti 2026 : पशुपालन विभाग ने पशु मित्र (मल्टी टास्क वर्कर) भर्ती के लिए मंडी और करसोग उपमंडल के उम्मीदवारों के फिजिकल टेस्ट की तिथियां घोषित कर दी हैं। पुरुषों को 5000 मीटर और महिलाओं को 1500 मीटर दौड़ पूरी करनी होगी।

April 20, 2026 6:49 AM
---Advertisement---

एचबी ब्यूरो | मंडी

पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मुकेश महाजन ने बताया कि विभाग में पशु मित्र (मल्टी टास्क वर्कर) भर्ती के तहत उपमंडल सदर मंडी और करसोग के उम्मीदवारों के लिए शारीरिक परीक्षण की तिथियां तय कर दी गई हैं। सदर मंडी (ग्रामीण) उपमंडल में 07 तथा करसोग उपमंडल में 04 पशु मित्रों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सदर मंडी के तहत 24 अप्रैल 2026 को सुबह 8:30 बजे से पुरुष उम्मीदवारों के लिए तथा 25 अप्रैल 2026 को सुबह 7:45 बजे से महिला उम्मीदवारों के लिए पड्डल मैदान मंडी में शारीरिक परीक्षण आयोजित किया जाएगा।

करसोग उपमंडल में 29 अप्रैल 2026 को सुबह 9:00 बजे से पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग के मैदान में फिजिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

संशोधित भर्ती नीति के अनुसार पुरुष उम्मीदवारों को 30 मिनट में 5000 मीटर तथा महिला उम्मीदवारों को 10 मिनट में 1500 मीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों में से प्रत्येक संस्थान के लिए मेरिट के आधार पर 5 उम्मीदवारों का पैनल तैयार किया जाएगा। छंटनी किए गए उम्मीदवारों को काउंसलिंग के दौरान मूल दस्तावेजों के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। काउंसलिंग की तिथियां अलग से जारी की जाएंगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Stories

Leave a Comment