शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : संजौली-रामपुर के बीच हेलीकॉप्टर सेवा शुरू: हफ्ते में तीन दिन मिलेगी सुविधा, पर्यटन को लगेंगे पंख

मुख्यमंत्री ने शिमला के संजौली से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया है। क्षेत्रीय संपर्क योजना के तहत शुरू हुई यह सेवा सप्ताह में तीन दिन मिलेगी। सरकार ने आगामी चार महीनों में हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए भी ऐसी ही हवाई सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है, जिससे पर्यटन और स्थानीय विकास को नई गति मिलेगी। पढ़ें खबर

HIGHLIGHTS

  • संजौली से रामपुर और रिकांगपिओ के लिए हेलीकॉप्टर सेवा शुरू।
  • सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, शुक्रवार और शनिवार) चलेगी सेवा।
  • चार महीनों में हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए भी सेवा।
  • सभी जिला मुख्यालयों सहित कुल 16 हेलीपोर्ट के निर्माण पर काम।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को शिमला के संजौली से रामपुर के लिए हेलीकॉप्टर सेवा का आधिकारिक शुभारंभ कर दिया है। क्षेत्रीय संपर्क योजना (उड़ान) के तहत शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा से क्षेत्र के लोगों को अब आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। यह हेलीकॉप्टर सेवा सप्ताह में तीन दिन सोमवार, शुक्रवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी।

उड़ान समय इस प्रकार रहेगा
अगले चार माह में इन जिलों के लिए शुरू होगी सेवा

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि राज्य सरकार आने वाले चार महीनों के भीतर हमीरपुर, चंबा और पालमपुर के लिए भी हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य हिमाचल के हर कोने को हवाई मार्ग से जोड़ना है ताकि लोगों को सुगम और समयबद्ध परिवहन सुविधा मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने का साधन नहीं है, बल्कि पहाड़ों में नई सोच और विकास की संभावनाओं का प्रतीक है। इससे सफर का समय तो बचेगा ही, साथ ही पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय कारोबार को प्रोत्साहन मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। सरकार इस सेवा के लिए व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (VGF) की पूरी राशि वहन कर रही है, जिस पर लगभग 35.70 लाख रुपये प्रतिमाह खर्च किए जा रहे हैं। इसके अलावा, प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों सहित कुल 16 हेलीपोर्ट के निर्माण पर भी तेजी से काम चल रहा है।

गग्गल हवाई अड्‌डे के विस्तार पर भी काम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार कांगड़ा के गग्गल हवाई अड्‌डे के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। भूमि अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार अपने संसाधनों से 2,400 करोड़ रुपये लोगों को वितरित कर चुकी है। पुनर्वास के लिए भी राशि उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि हवाई अड्‌डे के विस्तार के बाद हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से इसे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस अवसर पर विधायक हरीश जनारथा, नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, हिमकॉन के अध्यक्ष विकेश चौहान, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष बलदेव ठाकुर, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Shimla News : अनुकंपा नौकरी से खत्म माना जाएगा परिवार का संकट, नियमितीकरण का दावा हाईकोर्ट ने किया खारिज

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : बनूटी में खेल महाकुंभ-2026 शुरू, 20 दिन में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Shimla News : हिमाचल में पर्यटन विकास पर 15 हजार करोड़ तक निवेश की योजना, हाई-एंड टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Mandi News : कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स शुरू, ऐहन से तत्तापानी तक 35 KM क्षेत्र में बढ़ेगा पर्यटन

Rampur News : ध्वालसा गांव में आग से रिहायशी मकान जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका

Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार, 24 ग्राम चिट्टा बरामद

Leave a Comment