शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : SFI नेताओं पर हमले के विरोध में शिमला में प्रदर्शन, ABVP कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग

SPU मंडी में SFI छात्र नेताओं पर कथित हमले के विरोध में SFI हिमाचल प्रदेश और शिमला नगर कमेटी ने DC कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन ने घटना की निष्पक्ष जांच, हमले में शामिल लोगों की पहचान और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।

HIGHLIGHTS

  • SPU मंडी में 17 अक्टूबर को छात्र नेताओं पर हमले का मामला।
  • SFI ने DC कार्यालय शिमला के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
  • राज्य सचिव सनी सेक्टा और सदस्य ऋत्विक पर हमले का आरोप।
  • SFI ने निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
  • विश्वविद्यालय परिसरों में छात्रों की सुरक्षा पर दिया जोर 

Him Beat Bureau, शिमला |  स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी और शिमला नगर कमेटी ने सरदार पटेल विश्वविद्यालय (SPU Mandi), मंडी में छात्र नेताओं पर कथित हमले के विरोध में उपायुक्त कार्यालय शिमला के बाहर प्रदर्शन किया। SFI ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई।

SFI की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, 17 अक्टूबर को SPU मंडी में राज्य सचिव कामरेड सनी सेक्टा और राज्य कमेटी सदस्य कामरेड ऋत्विक पर ABVP से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हमला किया। संगठन का आरोप है कि दोनों छात्र नेता विश्वविद्यालय प्रशासन से मिलने जा रहे थे, इसी दौरान उन पर हमला किया गया। SFI हिमाचल प्रदेश के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने कहा कि छात्र नेताओं पर हमला राजनीतिक असहिष्णुता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अवमानना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में छात्रों को अपनी बात रखने, संगठन बनाने और प्रशासन के समक्ष मुद्दे उठाने का लोकतांत्रिक अधिकार है। हिंसा के जरिये असहमति की आवाज को दबाने की कोशिश निंदनीय है।

SFI ने आरोप लगाया कि शैक्षणिक परिसरों में वैचारिक असहमति के कारण हिंसा की घटनाएं सामने आती रही हैं। संगठन ने दिल्ली, बेंगलूरू और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में छात्र संगठनों के बीच हुई कथित झड़पों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं परिसर में छात्रों की सुरक्षा और लोकतांत्रिक माहौल पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। संगठन का कहना है कि विश्वविद्यालय किसी भी छात्र संगठन की निजी जागीर नहीं हैं। परिसरों में स्वतंत्र विचार, लोकतांत्रिक बहस और सभी छात्र संगठनों की गतिविधियों के लिए भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग 

SFI राज्य कमेटी ने राज्य सरकार, पुलिस प्रशासन और सरदार पटेल विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि 17 अक्टूबर की घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच कराई जाए। साथ ही, हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान कर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए और जांच को किसी भी राजनीतिक दबाव से प्रभावित न होने दिया जाए। SFI ने स्पष्ट किया कि छात्र नेताओं की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के मुद्दे पर संगठन अपना संघर्ष जारी रखेगा। संगठन ने विश्वविद्यालय परिसरों में वैज्ञानिक, प्रगतिशील, लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी जताई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Shimla News : अनुकंपा नौकरी से खत्म माना जाएगा परिवार का संकट, नियमितीकरण का दावा हाईकोर्ट ने किया खारिज

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : बनूटी में खेल महाकुंभ-2026 शुरू, 20 दिन में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Shimla News : हिमाचल में पर्यटन विकास पर 15 हजार करोड़ तक निवेश की योजना, हाई-एंड टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Mandi News : कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स शुरू, ऐहन से तत्तापानी तक 35 KM क्षेत्र में बढ़ेगा पर्यटन

Rampur News : ध्वालसा गांव में आग से रिहायशी मकान जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका

Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार, 24 ग्राम चिट्टा बरामद

Leave a Comment