किन्नौर की आयुषी भंडारी का भारतीय टीम में चयन, नेपाल में खेलेंगी अंतरराष्ट्रीय CAVA कप

किन्नौर की बेटी आयुषी भंडारी का चयन अंतरराष्ट्रीय CAVA कप प्रतियोगिता के लिए भारतीय वॉलीबॉल टीम में हुआ है। वह नेपाल में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।

May 19, 2026 3:40 AM

एचबी ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले किन्नौर की बेटियों ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन किया है। किन्नौर के रल्ली (मेबर) गांव की रहने वाली प्रतिभावान खिलाड़ी आयुषी भंडारी का चयन अंतरराष्ट्रीय CAVA (सेंट्रल एशियन वॉलीबाल एसोसिएशन) कप प्रतियोगिता के लिए भारतीय टीम में हुआ है। आयुषी भंडारी की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी की लहर है।

14 सदस्यीय भारतीय टीम में मिली जगह

आयुषी भंडारी को इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए घोषित की गई 14 सदस्यीय भारतीय राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 22 से 29 मई तक नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित होने जा रहा है। इस कप में आयुषी भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगी और देश के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। आयुषी की इस शानदार सफलता पर पूरे किन्नौर जिले और हिमाचल प्रदेश के खेल जगत में हर्ष का माहौल है। स्थानीय प्रशासन, खेल प्रेमियों और रल्ली गांव के निवासियों ने आयुषी और उनके परिवार को बधाई दी है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि जनजातीय क्षेत्र की बेटी की यह सफलता हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण इलाकों के युवाओं और विशेषकर लड़कियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment