State-Level Championship: शिमला ने रचा इतिहास, आइस स्केटिंग में 19 पदकों के साथ पहला स्थान

एचबी ब्यूरो | शिमला

उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में शिमला जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। शिमला के खिलाड़ियों ने कुल 10 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के साथ 18 अप्रैल को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, शिमला, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों से कुल 46 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य राज्य में आइस स्केटिंग प्रतिभा को बढ़ावा देना था।

🥇 पुरुष वर्ग के परिणाम

  • मोक्ष ने सीनियर वर्ग में स्वर्ण पदक जीता
  • जूनियर A: राघव शर्मा (रजत)
  • जूनियर B: समर्थ (स्वर्ण), विख्यात कंवर (कांस्य)
  • जूनियर C: हार्दिक ठाकुर (स्वर्ण), रेयांश (कांस्य)
  • जूनियर D: अनिरुद्ध चंदेल (स्वर्ण), अरव जगता (रजत), आभास (कांस्य)
  • जूनियर E: रुद्र वीर (स्वर्ण), आरव (रजत)
  • जूनियर F: तनिष्क चौहान (स्वर्ण), शौर्य (रजत)

👩 महिला वर्ग के परिणाम

  • सीनियर वर्ग: जुवेन (स्वर्ण)
  • जूनियर A: इप्सिता राणा (स्वर्ण)
  • जूनियर C: श्रन्या शर्मा (स्वर्ण), वन्या (रजत)
  • जूनियर D: आराध्या शर्मा (स्वर्ण)
  • जूनियर E: स्वरांजलि (रजत)

समापन समारोह में उत्तराखंड खेल विभाग के उपनिदेशक नीरज कुमार ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए। सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों को देश के अनुभवी प्रशिक्षकों सुबोध पाटिल, श्रीकांत, रैना और राहुल द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर हिमाचल आइस स्केटिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन लाल ठाकुर, उपाध्यक्ष प्रदीप कंवर, शिमला आइस स्केटिंग अध्यक्ष इक्ष्वाकु जस्ता और कोच रविंद्र वर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top