हिमाचल की हर बड़ी खबर पढ़ें राजनीति • शिक्षा • रोजगार • खेल • स्वास्थ्य • मौसम

HPBOSE 12th Result: हिमाचल बोर्ड 12वीं के नतीजे घोषित, बेटियों ने फिर गाड़ा सफलता का झंडा; 92.02% रहा परिणाम

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ( HPBOSE 12th Result ) 12वीं का रिजल्ट घोषित। 92.02% छात्र पास, कला संकाय में अंशित कुमार ने किया टॉप। देखें पूरी मैरिट लिस्ट और संकाय वार टॉपर्स।

May 4, 2026 5:33 PM

HPBOSE 12th Result Update: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने सोमवार को कक्षा 12वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष का कुल परीक्षा परिणाम 92.02% रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 7% अधिक है। एक बार फिर मैरिट लिस्ट में बेटियों ने अपना दबदबा कायम किया है।

​परीक्षा परिणाम के मुख्य आंकड़े

​इस साल परीक्षा में कुल 81,417 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 74,637 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की है।

विवरणलड़केलड़कियांकुल
कुल विद्यार्थी40,82840,28181,417
उत्तीर्ण संख्या36,88837,74974,637
पास प्रतिशत90.35%93.71%92.02%

खास बात: टॉप-10 मैरिट सूची में शामिल 76 विद्यार्थियों में से 60 छात्राएं हैं। वहीं तीनों संकायों की संयुक्त मैरिट लिस्ट में 121 में से 99 छात्राओं ने अपनी जगह पक्की की है।

​कला संकाय : अंशित कुमार ने किया प्रदेश में टॉप

​कला संकाय में अंशित कुमार (राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भवारना) ने 99.2% अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान झटका है।

  • प्रथम: अंशित कुमार (99.2%)
  • द्वितीय: आरुषि (99%) – गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कांगेर धरयार
  • तृतीय: शाम्या बड़जात्या (98.8%) – राजकीय आदर्श स्कूल, दाड़ी
  • चतुर्थ: गौरी शर्मा (98.6%) – राजकीय स्कूल, जकातखाना

​विज्ञान संकाय : बेटियों का शानदार प्रदर्शन

​साइंस स्ट्रीम में बेटियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। ऊना और हमीरपुर की बेटियों ने शीर्ष स्थानों पर कब्जा जमाया।

  1. प्रथम: शायला कश्यप (99%) – द न्यू एरा स्कूल ऑफ साइंसेज, छतड़ी।
  2. द्वितीय: संचिता धीमान और कांशी शर्मा (संयुक्त रूप से)।
  3. तृतीय: तमन्ना शर्मा, नितिन कुमार और वैशाली ठाकुर (संयुक्त रूप से)।

​वाणिज्य संकाय : यशस्वनी और कृषिका अव्वल

​कॉमर्स स्ट्रीम में ऊना जिले की बेटियों ने परचम लहराया है।

  • प्रथम (संयुक्त): यशस्वनी चौहान (एसटी डीआर स्कूल, गगरेट), कृषिका (एसटी डीआर स्कूल) और अभिनव (एवीएम स्कूल, पहरा) ने 491 अंकों के साथ पहला स्थान पाया।
  • द्वितीय: अंजलि और मुस्कान (गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल, नगरोटा बगवां)।

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष का परिणाम पिछले साल के मुकाबले बेहतर रहा है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों और विशेषकर बेटियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। बोर्ड ने पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ रिकॉर्ड समय में नतीजे घोषित किए हैं।

टॉपर्स की लिस्ट यहां देखें

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment