शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal High Court का आदेश : अनुबंध कर्मचारियों की वरिष्ठता-पेंशन पर 28 नवंबर तक फैसला ले सरकार

शिमला | Himachal High Court ने राज्य सरकार को अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों की सेवाओं को वरिष्ठता, पदोन्नति, इन्क्रीमेंट और पेंशन लाभ के लिए गिनने के मामले में 28 नवंबर तक अंतिम फैसला लेने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि सक्षम प्राधिकारी निर्धारित समयसीमा तक या उससे पहले 15 दिसंबर 2023 के मूल फैसले का हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित करे। इस आदेश से प्रदेश के हजारों अनुबंध कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

15 दिसंबर 2023 को हाईकोर्ट ने दिया था आदेश

हाईकोर्ट ने यह निर्देश याचिकाकर्ता यशिका गुलेरिया की ओर से दायर अवमानना याचिका का निपटारा करते हुए दिया। यशिका गुलेरिया और अन्य कर्मचारियों के मामले में अदालत ने 15 दिसंबर 2023 को आदेश दिया था कि उनकी अनुबंध अवधि की सेवाओं को वरिष्ठता और अन्य सेवा लाभों के लिए गिनने के दावे पर विचार किया जाए। हालांकि, अदालत के आदेश के बावजूद सरकार की ओर से इसका अनुपालन नहीं किया गया। इसके बाद याचिकाकर्ता ने अदालत में अवमानना याचिका दायर की। अब हाईकोर्ट ने सरकार को निर्धारित समयसीमा के भीतर इस मामले में अंतिम निर्णय लेने और मूल आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सेवा भर्ती एवं शर्तें अधिनियम 2024 का दिया था हवाला

इस मामले में शिक्षा विभाग ने हिमाचल प्रदेश सेवा भर्ती एवं शर्तें अधिनियम, 2024 का हवाला देते हुए कर्मचारियों के दावों को खारिज कर दिया था। इसी तरह के एक अन्य मामले, देवेंद्र कुमार बनाम हिमाचल प्रदेश सरकार, में राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। सुप्रीम कोर्ट ने 29 जुलाई 2026 को राज्य सरकार की विशेष अनुमति याचिका (SLP) खारिज कर दी थी और आदेश लागू करने के लिए सरकार को चार महीने का समय दिया था। ऐसे में अब हाईकोर्ट के ताजा निर्देश के बाद अनुबंध से नियमित हुए कर्मचारियों की सेवाओं को विभिन्न सेवा लाभों के लिए गिनने के मामले में सरकार के फैसले पर नजर रहेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Shimla News : अनुकंपा नौकरी से खत्म माना जाएगा परिवार का संकट, नियमितीकरण का दावा हाईकोर्ट ने किया खारिज

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : बनूटी में खेल महाकुंभ-2026 शुरू, 20 दिन में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Shimla News : हिमाचल में पर्यटन विकास पर 15 हजार करोड़ तक निवेश की योजना, हाई-एंड टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Mandi News : कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स शुरू, ऐहन से तत्तापानी तक 35 KM क्षेत्र में बढ़ेगा पर्यटन

Rampur News : ध्वालसा गांव में आग से रिहायशी मकान जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका

Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार, 24 ग्राम चिट्टा बरामद

Leave a Comment