शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal News : कॉलेज रैंकिंग 2025-26: हमीरपुर कॉलेज प्रदेश में अव्वल, RKMV दूसरे और संजौली तीसरे स्थान पर

शिमला | हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय ने कॉलेज रैंकिंग 2025-26 जारी कर दी है। टियर-1 श्रेणी में हमीरपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय कॉलेज ने 1034.5 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया है। शिमला के राजकीय कन्या महाविद्यालय (RKMV) ने 1020 अंकों के साथ दूसरा और संजौली कॉलेज ने 1018 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। 1100 अंकों के निर्धारित पैमाने पर तैयार इस रैंकिंग में कॉलेजों की ऑनलाइन स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट और स्पॉट मूल्यांकन को आधार बनाया गया। जारी परिणामों में प्रदेश के विभिन्न सरकारी कॉलेजों के शैक्षणिक और संस्थागत प्रदर्शन का आकलन किया गया है।

टियर-1 में रामपुर चौथे और मंडी पांचवें स्थान पर

टियर-1 श्रेणी में रामपुर बुशहर के गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल राजकीय कॉलेज ने 1016.5 अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया। मंडी के वल्लभ राजकीय कॉलेज को 1004 अंक मिले और वह पांचवें स्थान पर रहा। शिमला के चौड़ा मैदान स्थित राजीव गांधी राजकीय कॉलेज ने स्पॉट मूल्यांकन में 974.5 अंक हासिल किए, जबकि घुमारवीं के स्वामी विवेकानंद राजकीय कॉलेज को 955 अंक मिले। ऑनलाइन मूल्यांकन के आधार पर अंब के महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज ने आठवां, सीमा कॉलेज ने नौवां और बिलासपुर कॉलेज ने दसवां स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर कॉलेजों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। टियर-1 में 1000 से अधिक विद्यार्थियों वाले, टियर-2 में 500 से अधिक विद्यार्थी संख्या वाले और टियर-3 में 500 से कम विद्यार्थियों वाले कॉलेज शामिल हैं।

टियर-2 में ठियोग पहले, भोरंज दूसरे स्थान पर

टियर-2 श्रेणी में राजकीय कॉलेज ठियोग ने 980 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। भोरंज कॉलेज ने स्पॉट मूल्यांकन में 973 अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया। कॉलेज का ऑनलाइन मूल्यांकन स्कोर 890.5 अंक था। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय डिग्री कॉलेज सुन्नी 932.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। अर्की कॉलेज ने 928 अंक लेकर चौथा और सरस्वती नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय कॉलेज ने 913.5 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। बंजार कॉलेज छठे और बीटन स्थित संत ढंगू वाला गुज्जर राजकीय कॉलेज सातवें स्थान पर रहा।

टियर-3 में संगड़ाह कॉलेज ने मारी बाजी

टियर-3 श्रेणी में सिरमौर जिले के राजकीय कॉलेज संगड़ाह ने 955 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। ऑनलाइन मूल्यांकन में भी कॉलेज को 953 अंक मिले थे। हमीरपुर जिले का धनेटा कॉलेज 815 अंकों के साथ दूसरे और सोलन जिले का दाड़लाघाट कॉलेज 804 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। सिरमौर जिले के हरिपुरधार कॉलेज ने 785 अंक लेकर चौथा और सराहन कॉलेज ने 773 अंक के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। धर्मपुर कॉलेज को 757 और कांगड़ा जिले के शिवनगर कॉलेज को 709 अंक मिले।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Shimla News : अनुकंपा नौकरी से खत्म माना जाएगा परिवार का संकट, नियमितीकरण का दावा हाईकोर्ट ने किया खारिज

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : बनूटी में खेल महाकुंभ-2026 शुरू, 20 दिन में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Shimla News : हिमाचल में पर्यटन विकास पर 15 हजार करोड़ तक निवेश की योजना, हाई-एंड टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Mandi News : कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स शुरू, ऐहन से तत्तापानी तक 35 KM क्षेत्र में बढ़ेगा पर्यटन

Rampur News : ध्वालसा गांव में आग से रिहायशी मकान जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका

Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार, 24 ग्राम चिट्टा बरामद

Leave a Comment