Chamba Murder Case : मामूली बहस के बाद दोस्त ने पत्थर से की दोस्त की हत्या, सबूत मिटाने के लिए ढांक से नीचे फेंका शव

Chamba Murder Case : हिमाचल के चंबा में मामूली बहस के बाद युवक की पत्थर से हत्या। आरोपी ने शव को ढांक में फेंका, पुलिस ने 8 घंटे में सुलझाई मर्डर मिस्ट्री। पूरी खबर पढ़ें।

May 9, 2026 8:14 AM

एचबी ब्यूरो, चंबा | हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां कलौता संपर्क मार्ग पर मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की पत्थर मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को दुर्घटना का रूप देने के लिए आरोपी ने शव को गहरी ढांक में फेंक दिया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से महज 8 घंटे में आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया।

पार्टी के बाद आपसी बहस बनी मौत का कारण

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अजय कुमार (निवासी सलोडी) और आरोपी अरुण कुमार गुरुवार रात को एक अन्य दोस्त पंकज के साथ पलूही में पार्टी कर रहे थे। तीनों ने बाइक पर जाकर दुकान से सामान खरीदा और साथ में समय बिताया। कुछ देर बाद पंकज वहां से चला गया, जबकि अजय और अरुण पैदल घर की ओर निकल पड़े। रास्ते में शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई।

👉 यह भी पढ़ें : Sirmaur News : शादी में नाचते समय महिला को आया हार्ट अटैक, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

पत्थर से हमला कर शव को नीचे गिराया

बहस इतनी बढ़ गई कि अरुण कुमार ने तैश में आकर पास पड़े एक पत्थर से अजय के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से अरुण ने अजय के शव को सड़क किनारे ढांक से नीचे धक्का दे दिया, ताकि लोग इसे सड़क हादसा समझें।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शुक्रवार सुबह जब ग्रामीण सैर पर निकले, तो उन्होंने सड़क पर खून के धब्बे और ढांक के नीचे अजय का शव देखा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए नूरपुर से फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। घटनास्थल पर मिले वैज्ञानिक साक्ष्यों और गवाहों के बयानों के आधार पर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ी और आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी विजय सकलानी ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हत्या आपसी बहसबाजी और नशे की हालत में की गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की विस्तृत जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment