Amb-Andaura to Kolkata Train: ऊना से कोलकाता का सफर हुआ आसान, गुरुमुखी एक्सप्रेस के विस्तार को केंद्र की मंजूरी

Amb-Andaura to Kolkata Train : ऊना के अंब-अंदौरा से कोलकाता के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू। गुरुमुखी एक्सप्रेस अब शनिवार को हिमाचल से चलेगी। श्रद्धालुओं और व्यापारियों को मिलेगा बड़ा लाभ।

April 26, 2026 5:22 AM

एचबी ब्यूरो, ऊना | हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के यात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। केंद्र सरकार ने नंगल डैम तक चलने वाली गुरुमुखी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन को अब अंब-अंदौरा रेलवे स्टेशन तक चलाने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। इस विस्तार से हिमाचल को अब बिहार और पश्चिम बंगाल (Kolkata) से सीधी रेल कनेक्टिविटी मिल गई है।

श्रद्धालुओं और औद्योगिक क्षेत्रों को मिलेगा बड़ा लाभ

इस ट्रेन सेवा के विस्तार से श्री हरमंदिर जी पटना साहिब और गंगा सागर जाने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही, ऊना के औद्योगिक क्षेत्रों जैसे टाहलीवाल, मैहतपुर और गगरेट में काम करने वाले उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल के हजारों श्रमिकों और व्यापारियों को घर आने-जाने में सुविधा होगी। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में हमीरपुर सांसद अनुराग ठाकुर को पत्र भेजकर इस मंजूरी की जानकारी दी, जिस पर सांसद ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री का आभार जताया है।

नई समय सारिणी: कब और कहां से चलेगी ट्रेन

  • अंब-अंदौरा से रवानगी: प्रत्येक शनिवार सुबह 6:10 बजे
  • ऊना आगमन: शनिवार सुबह 6:38 बजे
  • नंगल डैम से प्रस्थान: अपने पुराने समय सुबह 7:00 बजे
  • वापसी (कोलकाता से): प्रत्येक वीरवार (गुरुवार) सुबह 7:40 बजे
  • अंब-अंदौरा आगमन: अगले दिन शुक्रवार शाम 5:10 बजे

दूरी और ठहराव में हुआ बदलाव

नंगल डैम से कोलकाता के बीच करीब 1805 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन अब अपनी यात्रा में लगभग 32 घंटे 50 मिनट का समय लेगी। विस्तार के बाद इस ट्रेन के ठहराव (Stoppages) की संख्या भी 11 से बढ़कर 14 हो गई है, जिससे बीच के स्टेशनों के यात्रियों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment