शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal News : बिजली बोर्ड में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का खुलासा, पूर्व जेई समेत तीन पर एफआईआर

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में कथित फर्जी शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। विजिलेंस ने पूर्व जेई समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कर्नाटक, राजस्थान और एनआईओएस ने प्रमाणपत्र जारी करने से इन्कार किया है। बोर्ड के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है।

HIGHLIGHTS

  • बिजली बोर्ड में प्रमाणपत्रों के फर्जीवाड़े का मामला।
  • पूर्व जेई समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR।
  • तीन शिक्षण संस्थानों ने प्रमाणपत्र जारी करने से किया इन्कार।
  • दो कर्मचारी बर्खास्त, एक का त्यागपत्र स्वीकार।
  • बोर्ड के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी जांची जा रही है

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड में नियुक्तियों के दौरान शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता से जुड़े दस्तावेजों में फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जांच में तीन कर्मचारियों की शैक्षणिक योग्यता पर सवाल उठे हैं। इनमें एक पूर्व कनिष्ठ अभियंता (जेई) भी शामिल है। विजिलेंस ने तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान तीनों की ओर से नौकरी हासिल करने के लिए प्रस्तुत किए गए प्रमाणपत्रों का संबंधित संस्थानों से सत्यापन करवाया गया। इस प्रक्रिया में कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी, राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने संबंधित व्यक्तियों के नाम पर प्रमाणपत्र जारी किए जाने से इन्कार कर दिया।

विजिलेंस के मुताबिक, खणी निवासी अनिल कुमार को वर्ष 2022 में बिजली बोर्ड के होली उपमंडल में कनिष्ठ अभियंता के पद पर नियुक्ति मिली थी। नियुक्ति के लिए उन्होंने कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्रस्तुत किया था। हालांकि, विश्वविद्यालय से कराए गए सत्यापन में इस नाम से डिप्लोमा जारी होने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।इसी तरह चंबा के देहरा गांव निवासी दिवेश कुमार वर्ष 2021 में बिजली बोर्ड के चंबा मंडल में जूनियर टी-मेट के पद पर भर्ती हुए थे। उन्होंने राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल, जयपुर का दसवीं कक्षा का प्रमाणपत्र जमा करवाया था। संस्थान ने सत्यापन के दौरान उनके नाम से प्रमाणपत्र जारी करने की पुष्टि नहीं की। तीसरे मामले में बालू निवासी विशाल कुमार वर्ष 2019 में बिजली बोर्ड के डलहौजी मंडल में जूनियर टी-मेट नियुक्त हुए थे। उन्होंने नौकरी के लिए एनआईओएस नोएडा का दसवीं कक्षा का प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया था। जांच में संस्थान ने भी इस प्रमाणपत्र को अपने रिकॉर्ड से जारी होना स्वीकार नहीं किया।

विभागीय कार्रवाई के बाद विजिलेंस की जांच

प्रमाणपत्रों की प्रामाणिकता पर सवाल उठने के बाद बिजली बोर्ड प्रबंधन ने अपने स्तर पर कार्रवाई की थी। इसके तहत अनिल कुमार और विशाल कुमार चौहान को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया, जबकि दिवेश कुमार का त्यागपत्र स्वीकार कर लिया गया था। जांच में बिजली बोर्ड के कुछ अधिकारियों की भूमिका भी सामने आई है। आरोप है कि प्रमाणपत्रों की संदिग्धता की जानकारी होने के बावजूद इन अधिकारियों ने आपराधिक कार्रवाई के लिए जांच एजेंसी को सूचित नहीं किया। विजिलेंस अब ऐसे अधिकारियों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। विजिलेंस थाना चंबा में तीनों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में दस्तावेजों के सत्यापन और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

Shimla News : चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए खेल मैदान में उतरेंगे युवा, 998 टीमें पंजीकृत, विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Himachal News : HRTC बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Shimla News : चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 317 मामले दर्ज, 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

Cyber Fraud Alert : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने किया अलर्ट

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

HP Cabinet: महिलाओं को आर्थिक मदद, किसानों को राहत और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, जानें मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

Shimla News: चार ग्राम चिट्टा रखने के मामले में दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 जुर्माना

Shimla News : नशा तस्करों पर सख्ती, PIT-NDPS के तहत आठ और भेजे जेल, 2026 में अब तक 51 निरुद्ध

Leave a Comment