शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : चिट्‌टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क पर शिमला पुलिस का प्रहार, चंडीगढ़ से 3 तस्कर दबोचे

शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी के दो मामलों में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर चंडीगढ़ से तीन मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल और वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण से अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक 93 मुख्य तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर।

HIGHLIGHTS

  • चिट्‌टा तस्करी के दो मामलों में तीन तस्कर अरेस्ट।
  • चंडीगढ़ से पकड़े गए तीनों आरोपी।
  • पहले मामले में 22 ग्राम चिट्‌टा बरामद हुआ था।
  • दूसरे मामले में 6 ग्राम चिट्‌टे के साथ पकड़ा था युवक।
  • 2026 में अब तक 93 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार।

Him Beat Bureau, शिमला | शिमला पुलिस ने चिट्‌टा तस्करी के दो अलग-अलग मामलों में बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर चंडीगढ़ से तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी हिमाचल में चिट्‌टा तस्करी करने वाले नेटवर्क से जुड़े थे। पुलिस ने डिजिटल साक्ष्यों, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और वित्तीय लेन-देन के विश्लेषण के आधार पर इन आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पहला मामला : 22 ग्राम चिट्‌टे के साथ पकड़े थे दो युवक

पुलिस थाना बालूगंज के तहत 11 अक्टूबर को शोघी चौकी के नजदीक नाकाबंदी के दौरान एक बस की तलाशी ली गई थी। इस दौरान बस में सवार भुवनेश चौहान (21) निवासी शोघी और गुलशन ठाकुर (21) निवासी बानकुफर, कोटखाई के कब्जे से करीब 22 ग्राम चिट्‌टा बरामद हुआ था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ और डिजिटल साक्ष्यों के विश्लेषण में सामने आया कि वे चंडीगढ़ से साजन और विकास नाम के व्यक्तियों से चिट्‌टा खरीदकर लाते थे। पुलिस के अनुसार, विकास उर्फ आकाश (25) मुख्य तस्कर के रूप में सामने आया, जो नशे की खरीद-फरोख्त से प्राप्त रकम के लेन-देन के लिए साजन के बैंक खाते का इस्तेमाल करता था। वहीं, साजन उर्फ सैम (24) मुख्य तस्कर और आगे चिट्‌टा वितरित करने वालों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाता था। इसके बाद पुलिस थाना बालूगंज से विशेष टीम चंडीगढ़ पहुंची और साजन उर्फ सैम और विकास उर्फ आकाश निवासी जिला फिरोजपुर, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में गिरफ्तार चारों आरोपी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में हैं।

दूसरा मामला: 6 ग्राम चिट्‌टे के साथ पकड़ा था कुल्लू का युवक

बालूगंज थाना के तहत ही 27 सितंबर को शोघी चौकी के नजदीक नाकाबंदी के दौरान बस की जांच की गई थी। इस दौरान सीट पर बैठे क्षितिज वर्मा (26), निवासी जिला कुल्लू के कब्जे से करीब 6 ग्राम चिट्‌टा बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू की। पूछताछ और साक्ष्यों के विश्लेषण में पता चला कि क्षितिज चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी रोहित से चिट्‌टा खरीदकर लाया था। इसके आधार पर पुलिस टीम ने मनीमाजरा से रोहित को गिरफ्तार कर लिया। वह भी वर्तमान में न्यायिक हिरासत में है।

2026 में अब तक 93 मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला की एडिशनल एसपी मेहर पंवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिमला पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक 93 मुख्य तस्कर गिरफ्तार किए हैं और 68 अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क ध्वस्त किए गए। इसके मुकाबले वर्ष 2025 में 8 मुख्य तस्कर गिरफ्तार कर 4 नेटवर्क और वर्ष 2024 में 15 मुख्य तस्कर गिरफ्तार कर 4 नेटवर्क ध्वस्त किए गए थे। अब कार्रवाई का फोकस केवल नशे के साथ पकड़े जाने वाले लोगों तक सीमित नहीं है, बल्कि सप्लाई चेन की कड़ियों को जोड़कर मुख्य सप्लायरों और अंतरराज्यीय नेटवर्क तक पहुंचने पर भी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

Himachal News : फर्जी कृषक प्रमाणपत्र से जमीन खरीदने का आरोप, मोहाली निवासी के खिलाफ एफआईआर

Shimla News : चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए खेल मैदान में उतरेंगे युवा, 998 टीमें पंजीकृत, विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Himachal News : HRTC बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Shimla News : चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 317 मामले दर्ज, 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

Cyber Fraud Alert : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने किया अलर्ट

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

HP Cabinet: महिलाओं को आर्थिक मदद, किसानों को राहत और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, जानें मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

Shimla News: चार ग्राम चिट्टा रखने के मामले में दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 जुर्माना

Leave a Comment