शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal News: सात शक्तिपीठों में 10.25 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, नयना देवी मंदिर में सबसे ज्यादा पहुंचे

हिमाचल प्रदेश के सात प्रमुख शक्तिपीठों और मंदिरों में नवरात्र के दौरान 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। मां नयना देवी मंदिर में सबसे ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सुरक्षित दर्शन व्यवस्था के लिए हिमाचल पुलिस की सराहना की। पढ़ें, किस शक्तिपीठ में पहुंचे सबसे ज्यादा श्रद्धालु और कहां कितने भक्तों ने किए दर्शन।

HIGHLIGHTS

  • हिमाचल के प्रमुख मंदिरों में 10,25,726 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
  • मां नयना देवी मंदिर में सबसे अधिक 3,95,226 श्रद्धालु पहुंचे।
  • नौ दिनों में 1,04,520 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई।
  • मुख्यमंत्री ने सुरक्षा के लिए पुलिस की सराहना की।
  • आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने की अपील की गई।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों में नवरात्र के दौरान 10,25,726 श्रद्धालुओं ने माथा टेका। 11 से 19 अक्टूबर तक चले नौ दिवसीय नवरात्र के दौरान सबसे अधिक श्रद्धालु बिलासपुर स्थित मां नयना देवी मंदिर पहुंचे। यहां 3,95,226 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। हिमाचल प्रदेश पुलिस के महानिदेशक अशोक तिवारी के अनुसार, नवरात्र के दौरान विभिन्न मंदिरों तक पहुंचने के लिए 1,04,520 वाहनों की आवाजाही दर्ज की गई। उधर, नवरात्र उत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुचारु दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पुलिस की सराहना की। उन्होंने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा और कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन, मंदिर न्यासों, होमगार्ड और अन्य संबंधित एजेंसियों के समन्वित प्रयासों की भी सराहना की।

📋 किस मंदिर में कितने श्रद्धालु पहुंचे  
क्रम संख्यामंदिर का नामश्रद्धालुओं की संख्या
1श्री नयना देवी मंदिर, बिलासपुर3,95,226
2श्री ज्वालामुखी मंदिर1,80,000
3श्री चिंतपूर्णी मंदिर1,39,000
4श्री बाला सुंदरी मंदिर, त्रिलोकपुर1,06,600
5श्री चामुंडा देवी मंदिर70,500
6श्री बृजेश्वरी देवी मंदिर69,400
7श्री बगलामुखी मंदिर65,000

 

आपात स्थिति में 112 पर कॉल करने की अपील

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोगों और प्रदेश में आने वाले पर्यटकों से अपील की कि पुलिस, अग्निशमन या एंबुलेंस की सहायता की आवश्यकता होने पर 24 घंटे उपलब्ध आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 का उपयोग करें। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ने पुलिस बल की सराहना के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह का प्रोत्साहन पुलिस कर्मियों को अधिक समर्पण, संवेदनशीलता और व्यावसायिक दक्षता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। डीजीपी ने नवरात्र के दौरान तैनात जिला पुलिस प्रमुखों, पर्यवेक्षण अधिकारियों और पुलिस कर्मियों के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पुलिस राज्य में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Shimla News : अनुकंपा नौकरी से खत्म माना जाएगा परिवार का संकट, नियमितीकरण का दावा हाईकोर्ट ने किया खारिज

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : बनूटी में खेल महाकुंभ-2026 शुरू, 20 दिन में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Shimla News : हिमाचल में पर्यटन विकास पर 15 हजार करोड़ तक निवेश की योजना, हाई-एंड टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Mandi News : कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स शुरू, ऐहन से तत्तापानी तक 35 KM क्षेत्र में बढ़ेगा पर्यटन

Rampur News : ध्वालसा गांव में आग से रिहायशी मकान जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका

Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार, 24 ग्राम चिट्टा बरामद

Leave a Comment