HPU UIT शिमला में बीटेक करना हुआ महंगा, फीस में 10% की बढ़ोतरी; अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी HPU UIT शिमला में B.Tech सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस में 10% की बढ़ोतरी की है। जानें अब कितनी होगी प्रथम वर्ष और सेमेस्टर की फीस।

April 25, 2026 2:15 PM

एचबी ब्यूरो, शिमला | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) प्रशासन ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (UIT) में बीटेक सेल्फ फाइनेंस कोर्स की पढ़ाई महंगी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, बीटेक के विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में 10 प्रतिशत की एकमुश्त वृद्धि की गई है। यह नई दरें अगस्त 2026 से शुरू होने वाले आगामी शैक्षणिक सत्र से प्रभावी होंगी।

यह भी पढ़ें : Kangra : केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में जुलाई से शुरू होगी लॉ की पढ़ाई, BCI से मिली मंजूरी

प्रथम वर्ष की फीस में 10 हजार रुपये का उछाल

बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले नए छात्रों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। पहले वर्ष की कुल फीस जो पहले 1,07,860 रुपये थी, उसे बढ़ाकर अब 1,17,860 रुपये कर दिया गया है।

Quick Highlights

विवरणपुरानी फीस (₹)नई फीस (₹)
प्रथम वर्ष (कुल)1,07,8601,17,860
ट्यूशन फीस45,00050,000
एडमिशन फीस1,5002,500
ऑड सेमेस्टर फीस59,70064,700
ईवन सेमेस्टर फीस48,16053,160

यह भी पढ़ें : Assistant Staff Nurse CBT Exam 2026: 4-5 मई को होगी परीक्षा, पहली बार पुरुष अभ्यर्थी भी शामिल

सभी सेमेस्टरों पर लागू होगा नया नियम

एचपीयू ने स्पष्ट किया है कि फीस में किया गया यह बदलाव केवल नए प्रवेशों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सभी सेमेस्टर के छात्रों पर लागू होगा। गौरतलब है कि यूआईटी संस्थान में बीटेक के सेल्फ फाइनेंस कोर्स की फीस पहले ही अन्य कोर्स के मुकाबले अधिक थी, अब 10% की अतिरिक्त वृद्धि से छात्रों और अभिभावकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।


Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “HPU UIT शिमला में बीटेक करना हुआ महंगा, फीस में 10% की बढ़ोतरी; अधिसूचना जारी”

Leave a Comment