शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla : हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 24 और 25 अक्तूबर को बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने 24 और 25 अक्तूबर को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है। जानें शिमला, मनाली समेत प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम का संभावित असर और मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान।

HIGHLIGHTS

  • 24 और 25 अक्तूबर को बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान।
  • चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में दिखेगा मुख्य असर
  • 1 से 20 अक्तूबर के बीच सामान्य से 36% अधिक बारिश दर्ज।
  • कांगड़ा में सबसे ज्यादा 142% अतिरिक्त बारिश हुई।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, राज्य में 23 अक्तूबर तक मौसम बिल्कुल शुष्क बना रहेगा, लेकिन इसके बाद 24 और 25 अक्तूबर को कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके बाद 26 अक्तूबर को मौसम फिर से साफ रहने के आसार हैं। पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 अक्तूबर को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति के कुछ चुनिंदा भागों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। इस बदलाव से पर्वतीय और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर काफी बढ़ जाएगा।

अगले 3-4 दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 1 से 20 अक्तूबर के दौरान प्रदेशभर में सामान्य से 36 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गई है। अक्तूबर के दौरान कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 142% बारिश हुई जबकि बिलासपुर में 95% अधिक बारिश हुई। इसके विपरीत, सिरमौर में सामान्य से 41% और किन्नौर में 30% कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

शिमला से ज्यादा ठंडी हुईं मैदानी इलाकों की रातें 

हिमाचल प्रदेश के कई मैदानी इलाकों में रातें राजधानी शिमला से भी ठंडी होने लगी हैं। सोमवार रात शिमला का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सुंदरनगर, भुंतर और सोलन समेत कई शहरों में पारा इससे नीचे चला गया। इससे प्रदेश में सुबह, शाम और रात के समय ठंड बढ़ने लगी है। सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री, भुंतर में 7.5 डिग्री, सोलन में 8 डिग्री और बिलासपुर में 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के 11 शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या इससे नीचे पहुंच गया है। जनजातीय क्षेत्र ताबो में पारा 0.4 डिग्री, जबकि केलांग में 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पालमपुर और चंबा के न्यूनतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे अधिक 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment