शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal Weather : दो सप्ताह बाद बदला मौसम, शिमला-कांगड़ा समेत कई जिलों में बारिश; चोटियों पर बर्फबारी के आसार

हिमाचल प्रदेश में दो सप्ताह बाद मौसम ने करवट ली है। शिमला, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर समेत कई क्षेत्रों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। छह जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में तापमान 2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है। पढ़ें पूरी खबर

HIGHLIGHTS

  • दो सप्ताह बाद हिमाचल में बदला मौसम।
  • शिमला, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में बारिश।
  • छह जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट।
  • ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार।
  • कई शहरों में तापमान 2 से 3 डिग्री गिर सकता है।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश में करीब दो सप्ताह बाद मौसम ने करवट ली है। वीरवार सुबह शिमला, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। राजधानी शिमला में कुछ देर के लिए तेज तूफान भी चला। मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने प्रदेश में अगले पांच दिनों तक मौसम खराब रहने और बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, चंबा, किन्नौर, कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के आसार हैं। इससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सुबह, शाम और रात के समय ठंड बढ़ सकती है।

छह जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने वीरवार और शुक्रवार को छह जिलों में आंधी-तूफान को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ताजा मौसम बुलेटिन के अनुसार लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कांगड़ा, चंबा, सोलन और सिरमौर में 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। मौसम में बदलाव के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और कमजोर ढांचों के पास खड़े होने से बचना चाहिए।

2 से 3 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

प्रदेश में अगले चार दिनों के दौरान अधिकांश शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान 5 से 7 डिग्री तक गिर सकता है। इससे पहाड़ों में ठंड का असर और बढ़ेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 31 अक्टूबर तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश के कारण तापमान में गिरावट आ सकती है। एक और दो नवंबर को मौसम खराब रहने की संभावना मुख्य रूप से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में है। तीन नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ होने के आसार हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment