शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Chandigarh News : चंडीगढ़ में 15 स्कूलों को मिले बम से उड़ाने के धमकी भरे ईमेल, पुलिस ने शुरू की जांच

चंडीगढ़ | शहर में वीरवार दोपहर उस समय पुलिस महकमे और प्रशासन में हड़कंप मच गया, जब शहर के 15 प्रतिष्ठित स्कूलों को एक के बाद एक बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचनाएं सामने आईं। दोपहर 12:29 बजे से 12:40 बजे के बीच पुलिस कंट्रोल रूम को मिले इन संदेशों के बाद पूरे शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, महज 11 मिनट (दोपहर 12:29 से 12:40) के अंतराल में शहर के कई बड़े सरकारी और निजी स्कूलों को निशाना बनाते हुए धमकी भेजी गई। इन स्कूलों में शामिल हैं। इनमें सेक्टर-19 स्थित गवर्नमेंट मॉडल स्कूल, मनीमाजरा का आरआईएमटी (RIMT) वर्ल्ड स्कूल,  सेक्टर-46 का आशियाना स्कूल, सेक्टर-23 और सेक्टर-56 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-28 का सेंट सोल्जर स्कूल, सेक्टर-41 का शिवालिक स्कूल और सेक्टर-20डी का सरकारी स्कूल। इसके अलावा सेंट पीटर स्कूल, सेंट जोहान स्कूल, ट्रिब्यून स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, कुंदन स्कूल और एयरफोर्स स्कूल (सेक्टर-31) के नाम भी सूची में शामिल हैं।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई

धमकी की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल, बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) और श्वान दस्ता (Dog Squad) तुरंत हरकत में आ गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में सभी संबंधित स्कूलों के परिसरों की बारीकी से जांच की गई। एहतियात के तौर पर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालकर उनके घर भेज दिया गया और स्कूलों के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई। सघन तलाशी अभियान के बाद पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जांच के दौरान किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। फिलहाल, पुलिस साइबर सेल की मदद से धमकी भरा ईमेल भेजने वाले अज्ञात शख्स का सुराग लगाने और स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment