शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Himachal News : रामपुर के विधायक नंद लाल का 72 वर्ष की उम्र में निधन, चार बार जीते विधानसभा चुनाव

रामपुर के विधायक एवं सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। आईटीबीपी और एसपीजी में सेवाएं देने के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा था। वह लगातार चार बार विधायक चुने गए। उनके निधन पर रामपुर प्रशासन ने शोक जताते हुए 3 नवंबर को लवी मेले की पूर्व निर्धारित गतिविधियां स्थगित कर दी हैं।

HIGHLIGHTS

  • रामपुर के विधायक नंद लाल का 72 वर्ष की उम्र में निधन।
  • आईटीबीपी-एसपीजी में सेवाएं देने के बाद राजनीति में आए थे।
  • 2007 से 2022 तक लगातार चार विधानसभा चुनाव जीते।
  • मार्च 2024 में सातवें राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए।
  • निधन पर 3-4नवंबर को लवी मेले की गतिविधियां स्थगित।

Him Beat Bureau, रामपुर बुशहर | हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की रामपुर विधानसभा सीट से विधायक एवं सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल का मंगलवार को 72 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से रामपुर क्षेत्र में शोक की लहर है। सरकारी सेवा से वीआरएस लेकर अपनी सियासी पारी की शुरुआत करने वाले नंद लाल ने राजनीति में भी लंबा सफर तय किया और लगातार चार विधानसभा चुनाव जीतकर रामपुर का प्रतिनिधित्व किया। उनके निधन को क्षेत्र और प्रदेश के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है।

नंद लाल का जन्म 16 अप्रैल 1954 को रामपुर बुशहर के देवठी में हुआ था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की थी। शिक्षा प्राप्त करने के बाद उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) में सेवाएं दीं। सुरक्षा क्षेत्र में काम करने के दौरान उन्हें कमांडो दल और विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) में भी कार्य करने का अनुभव मिला। सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद उन्होंने कांग्रेस के माध्यम से सक्रिय राजनीति में कदम रखा।

2007 में पहली बार रामपुर के विधायक बने

नंद लाल ने वर्ष 2007 में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी बृज लाल को 6,470 मतों से पराजित कर विधानसभा में जगह बनाई। इसके बाद वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने 9,471 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। वर्ष 2017 में भी उन्होंने 4,037 मतों से जीत हासिल की। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी करीबी रहा। इस चुनाव में नंद लाल ने 567 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने वर्ष 2007 से 2022 तक लगातार चार विधानसभा चुनाव जीतकर रामपुर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करीबी नेताओं में भी गिना जाता था।

सीपीएस से राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष तक

विधायक बनने के बाद नंद लाल को वर्ष 2013 में मुख्य संसदीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। विधानसभा में उन्होंने विभिन्न समितियों के माध्यम से भी अपनी भूमिका निभाई। वर्ष 2022 में चौथी बार विधायक चुने जाने के बाद उन्हें विधानसभा की कल्याण समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद मार्च 2024 में प्रदेश सरकार ने उन्हें सातवें राज्य वित्त आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया। इस पद के साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया था। अपने सार्वजनिक जीवन में उन्होंने क्षेत्र के विकास और समाज से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाई।

लवी मेले की गतिविधियां दो दिन स्थगित

नंद लाल के निधन पर उपमंडल प्रशासन रामपुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उपमंडलाधिकारी (नागरिक) हर्ष अमरेंद्र सिंह ने कहा कि नंद लाल अपने सार्वजनिक जीवन में क्षेत्र के विकास और समाज के प्रति समर्पित रहे। उनके योगदान और क्षेत्र के विकास के लिए किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। प्रशासन ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। साथ ही ईश्वर से परिवारजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। नंद लाल के निधन के चलते प्रशासन ने मंगलवार और बुधवार को अंतरराष्ट्रीय लवी मेला-2026 के तहत होने वाली पूर्व निर्धारित गतिविधियों को स्थगित कर दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के मद्देनजर लिया गया है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Himachal Politics : होटल कारोबारियों पर बढ़े शुल्क का बोझ, जयराम बोले- पर्यटन उद्योग को बर्बाद करने पर तुली सरकार

Shimla News : चिट्टा मुक्त हिमाचल के लिए खेल मैदान में उतरेंगे युवा, 998 टीमें पंजीकृत, विजेताओं को मिलेंगे लाखों के पुरस्कार

Himachal News : HRTC बस में बिना टिकट सफर पर 500 रुपये जुर्माना, टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

Shimla News : चिट्टा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 317 मामले दर्ज, 630 गिरफ्तार; 5.8 किलो हेरोइन बरामद

Cyber Fraud Alert : अनजान कॉल पर स्क्रीन शेयर की तो खाली हो सकता है बैंक खाता, हिमाचल पुलिस ने किया अलर्ट

Shimla News : शिमला में दो जगह 33 ग्राम चिट्टा बरामद, रामपुर के युवक समेत दो गिरफ्तार

HP Cabinet: महिलाओं को आर्थिक मदद, किसानों को राहत और स्वास्थ्य विभाग में भर्ती, जानें मंत्रिमंडल के बड़े फैसले

Shimla News: चार ग्राम चिट्टा रखने के मामले में दोषी को दो माह का कठोर कारावास, 2,500 जुर्माना

Himachal Politics: जयराम ठाकुर ने सरकारी संपत्तियों पर मांगा जवाब, एंटी-चिट्टा अभियान पर भी उठाए सवाल

Leave a Comment