शिमलाकांगड़ासोलनसिरमौरकिन्नौरहमीरपुरऊनाबिलासपुरमंडीकुल्लूचंबालाहौल-स्पीति

Shimla News : बनूटी में खेल महाकुंभ-2026 शुरू, 20 दिन में 10 हजार खिलाड़ी दिखाएंगे दम

शिमला ग्रामीण के बनूटी में खेल महाकुंभ-2026 का शुभारंभ मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया। करीब 10 हजार प्रतिभागियों के इसमें हिस्सा लेने की उम्मीद है। क्रिकेट, कबड्‌डी, वॉलीबॉल और बैडमिंटन के साथ पहली बार बॉक्सिंग प्रतियोगिता भी होगी। क्रिकेट विजेता को 2 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा। 20 दिन तक चलने वाले इस आयोजन का समापन 15 नवंबर को सुन्नी में होगा। पढ़ें पूरी खबर।

HIGHLIGHTS

  • बनूटी में खेल महाकुंभ-2026 शुरू।
  • करीब 10 हजार प्रतिभागी लेंगे हिस्सा।
  • पहली बार बॉक्सिंग भी शामिल।
  • क्रिकेट विजेता को दो लाख रुपये।
  • शिमला ग्रामीण में 600 करोड़ के विकास कार्यों का दावा।

Him Beat Bureau, शिमला | हिमाचल प्रदेश के शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के बनूटी में रविवार को खेल महाकुंभ-2026 का शुभारंभ हुआ। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। करीब 20 दिन तक चलने वाले इस आयोजन में लगभग 9,500 से 10,000 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है। प्रतियोगिता का समापन 15 नवंबर को सुन्नी में होगा।

लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि विकास कार्यों के साथ सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। खेल महाकुंभ के माध्यम से युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

कबड्‌डी, क्रिकेट और बॉक्सिंग समेत कई प्रतियोगिताएं
शिमला ग्रामीण के बनूटी में खेल महाकुंभ के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से मिलते लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह।

खेल महाकुंभ में कबड्‌डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, क्रिकेट और रस्साकशी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होंगी। इसके अलावा मॉडलिंग और अन्य सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। पहली बार बॉक्सिंग को शामिल किया गया है। इसके शुरुआती मुकाबलों में स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा। विक्रमादित्य सिंह ने आयोजन समिति, रेफरी और अंपायरों को सभी मुकाबले निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को समान अवसर देना है। खेलों में अनुशासन और खेल भावना बनाए रखना जरूरी है।

शिमला ग्रामीण में चार साल में 600 करोड़ के विकास कार्य

मंत्री ने कहा कि पिछले चार वर्षों में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। वहीं, लोक निर्माण और शहरी विकास विभागों के माध्यम से पूरे प्रदेश में लगभग 10 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण को विकास, सामाजिक उत्थान और बुनियादी सुविधाओं के मामले में अग्रणी बनाना उनका लक्ष्य है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में शिमला ग्रामीण में लगभग 1,500 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए थे।

क्रिकेट विजेता को मिलेंगे दो लाख रुपये

खेल महाकुंभ में खिलाड़ियों और प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए नकद पुरस्कार रखे गए हैं।

  • क्रिकेट : विजेता को 2 लाख, उपविजेता को 1 लाख रुपये और मैन ऑफ द टूर्नामेंट को 10 हजार रुपये।
  • बैडमिंटन : विजेता को 15 हजार और उपविजेता को 7,500 रुपये।
  • वॉलीबॉल : विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये।
  • पुरुष एवं महिला कबड्‌डी : विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये।
  • रस्साकशी : विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता को 25 हजार रुपये।
  • लोक नृत्य : प्रथम पुरस्कार 10 हजार और द्वितीय पुरस्कार 5 हजार रुपये।

फैशन शो, मॉडलिंग, म्यूजिकल चेयर और अन्य प्रतियोगिताओं में भी विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सोहन लाल, चरणजीत लाल, कैलाश फेडरेशन के पूर्व चेयरमैन बृजलाल, चंद्रशेखर शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल, इंद्रजीत सिंह, टूटू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देविंद्र ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जीत सिंह ठाकुर, कौशल्या शर्मा, जिला परिषद सदस्य प्रियंका तंवर, अनीता शर्मा, प्रभा वर्मा, विकास काल्टा, किरण शर्मा, पार्षद मोनिका भारद्वाज, प्रदीप वर्मा, दिलबर कुमारी, प्रेमलता, लालचंद ठाकुर, डॉ. मस्तराम, राजेश शर्मा और सरोज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति, आयोजन समिति के सदस्य, खिलाड़ी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Shimla News : 29 ग्राम चिट्टे के मामले में पंजाब तक पहुंची पुलिस, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Himachal News : 16 नवंबर से तपोवन में विधानसभा सत्र, छह दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

Shimla News : अनुकंपा नौकरी से खत्म माना जाएगा परिवार का संकट, नियमितीकरण का दावा हाईकोर्ट ने किया खारिज

Shimla News: अलमारी में छिपाकर रखा था चिट्टा, शिमला पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Shimla News : हिमाचल में पर्यटन विकास पर 15 हजार करोड़ तक निवेश की योजना, हाई-एंड टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा

Mandi News : कोल डैम में एडवेंचर वॉटर स्पोर्ट्स शुरू, ऐहन से तत्तापानी तक 35 KM क्षेत्र में बढ़ेगा पर्यटन

Rampur News : ध्वालसा गांव में आग से रिहायशी मकान जलकर राख, लाखों के नुकसान की आशंका

Shimla News : शोघी में बसों की चेकिंग के दौरान तीन तस्कर गिरफ्तार, 24 ग्राम चिट्टा बरामद

Shimla News : सरकारी डेंटल कॉलेज में रैगिंग का आरोप, तीन सीनियर छात्रों के खिलाफ शिकायत

Leave a Comment